महासमुंद. मकान की कच्ची दीवार ढहने से दादा और पोते दबकर घायल हो गए. उपचार के दौरान जहां पोते की मौत हो गई वहीं घायल दादा को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है. मामले में सूचना पर सरायपाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है. जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर भंवपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम ललितपुर में बरतराम रात्रे पिता बुधुराम रात्रे (65) और हरीश रात्रे पिता छबीलाल रात्रे (5) अपने निर्माणाधीन घर के आंगन में धूप सेंक रहे थे. इसी दौरान आंगन में मिट्टी से निर्मित दीवार अचानक ढह गई और दादा और नाती दोनों दब गए.
http://सब्जी कैरेटों की आड़ में 72 लाख रुपए का सिगरेट का परिवहन करते दो गिरफ्तार
घटना की सूचना ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को दी. मौके पर डायल 112 की टीम पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सरायपाली स्थित अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उपचार के दौरान पोता हरीश रात्रे की मौत हो गई, जबकि प्राथमिक उपचार के बाद भी दादा बरतराम रात्रे के स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर उन्हें रायुपर रेफर कर दिया गया. मामले की जानकारी डायल 112 की टीम ने सरायपाली पुलिस को दी. थाना प्रभारी वीणा यादव ने बताया कि सूचना पर मर्ग कायम कर लिया गया है. चूंकि मामला बसना थाना क्षेत्र का है इसलिए जांच के लिए बसना थाना को भेजा जाएगा. दीवार के ढहने की वजह ग्रामीणों ने दीवार के गीली होने का बताया है. ग्रामीणों ने बताया कि मिट्टी की दीवार थी जो काफी पुरानी थी.
http://मिस्ड कॉल से बुक होगा एलपीजी सिलिंडर, अभी सेव करें ये नंबर







