আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मिस्ड कॉल से बुक होगा एलपीजी सिलिंडर, अभी सेव करें ये नंबर

Published on: January 3, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. देश की सबसे बड़ी तेल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल ने इस साल से मिस्ड कॉल सुविधा को शुरू किया है. इस सर्विस से लोगों को गैस सिलिंडर बुक कराने के लिए केवल अपने फोन से एक मिस्ड कॉल देनी होगी. पूरे देश में इस सेवा को कंपनी ने शुरू किया है.8454955555 नंबर पर ग्राहकों को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से कॉल करना होगा. इसके लिए ग्राहकों से किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. मौजूदा आईवीआरएस (इंटरैक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम) कॉल व्यवस्था में कॉल की सामान्य दरें लगती हैं. इंडियन ऑयल की ओर से जारी किए गए एक बयान के अनुसार इस सुविधा से उन लोगों और बुजुर्गों को राहत मिलेगी जो आईवीआरएस प्रणाली में स्वयं को सहज नहीं पाते.

http://प्रेमी ने किया प्रपोज, खुशी में फिसला पैर और पहाड़ से 650 फीट नीचे जा गिरी लड़की



पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने भुवनेश्वर में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘मिस्ड कॉल’ सुविधा की शुरूआत की. उन्होंने इस मौके पर दूसरे चरण के वैश्विक स्तर के प्रीमियम ग्रेड के पेट्रोल (ऑक्टेन 100) को भी पेश किया. उन्होंने यह भी कहा कि एलपीजी के मामले मे देश ने लंबी यात्रा तय की है. बता दें कि इस मिस्ड कॉल सुविधा के लिए बस आपको एक काम करना होगा. रिफिल बुकिंग के लिए ग्राहकों को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 8454955555 पर मिस्ड कॉल देना होगा. ऐसा करने के बाद आपके पास आपको मैसेज के जरिए इस बात की जानकारी मिल जाएगी कि आपका सिलिंडर बुक हो गया है.

http://कोरोना वैक्सीन पर खुशखबरी, कोविशील्ड और कोवैक्सीन की इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now