नई दिल्ली. Samsung Galaxy M01 और Galaxy M01s की कीमत भारत में 500 रुपए तक कम कर दी गई है. नई कीमत में ये दोनों ही स्मार्टफोन्स देशभर में ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनल्स पर उपलब्ध हैं. गैलेक्सी M-सीरीज फोन्स के अलावा सैमसंग ने Galaxy Buds+ और Galaxy Buds Live ईयरबड्स की कीमत भी देश में घटा दी है. सैमसंग इंडिया ऑनलाइन स्टोर पर लिस्टिंग के मुताबिक, Galaxy M01 की कीमत 7,999 रुपए से घटाकर 7,499 रुपए कर दी गई है. इसी तरह Galaxy M01s को ग्राहक अब 9,499 रुपए की जगह 8,999 रुपए में खरीद पाएंगे. नई कीमतों को ऐमेजॉन पर भी देखा जा सकता है.
http://किशोरी से गैंगरेप, पिता भी करता था यौन शोषण, सभी आरोपी गिरफ्तार
मुंबई बेस्ड रिटेलर महेश टेलीकॉम के ट्वीट से ये भी समझा जा सकता है कि बदली हुई कीमतें ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी लागू होंगी. गैलेक्सी सीरीज स्मार्टफोन्स की कीमतें घटाने के साथ ही सैमसंग ने Galaxy Buds+ और Galaxy Buds Live की नई कीमतें भी देश में अपडेट की है. Galaxy Buds+ अब 8,990 रुपए में उपलब्ध है. जो कि 11,990 रुपए की ऑफिशियल कीमत की तुलना में 3,000 रुपए कम है. इसी तरह Galaxy Buds Live की भी कीमत 14,990 रुपए से घटाकर 11,990 रुपए कर दी गई है. Galaxy Buds+ और Galaxy Buds Live की नई कीमतों को सैमसंग इंडिया ऑनलाइन स्टोर पर देखा जा सकता है.
http://नए साल पर प्रभास का तोहफा, शेयर किया 6 भाषाओं में ‘राधे श्याम’ का पोस्टर










