आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है. आज अश्लेषा नक्षत्र दिन भर रहेगा. अश्लेषा नक्षत्र होने से मानस नाम का शुभ योग आज बन रहा है. रात करीब 8.20 पर चंद्रमा राशि परिवर्तन कर कर्क से सिंह में प्रवेश करेगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 2 जनवरी शनिवार
पौष कृष्ण तृतीया सुबह 9:10 तक
मेष : क्रोध न करें. निवेश, नौकरी व यात्रा मनोनुकूल रहेंगे. जल्दबाजी न करें. चिंता रहेगी.
वृष : व्यवसाय वृद्धि होगी. शत्रु भय रहेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. थकान रहेगी. प्रसन्नता रहेगी.
http://ई-समाधान वेबसाइट का लोकार्पण, राज्यपाल को भेजे जाने वाले आवेदनों का ऑनलाइन होगा मॉनिटरिंग
मिथुन : खर्च सामने आएंगे. चिंता में वृद्धि होगी. शत्रु शांत रहेंगे. भूमि भवन संबंधी बाधा दूर होगी.
कर्क : कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. विवाद न करें. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. लेन-देन में सावधानी रखें.
सिंह : आंखों को चोट से बचाएं. शत्रु परास्त होंगे. नई योजना बनेगी. मानसिक तनाव रहेगा.
कन्या : सत्संग लाभ मिलेगा. वरिष्ठजन सहयोग करेंगे. व्यस्तता रहेगी. थकान व अज्ञात भय रहेगा.
तुला : चोट, विवाद आदि से हानि संभव है. जोखिम उठाने व जल्दबाजी करने से बचें. शांत रहें.
http://किशोरी से गैंगरेप, पिता भी करता था यौन शोषण, सभी आरोपी गिरफ्तार
वृश्चिक : प्रसन्नता रहेगी. सुख के साधन जुटेंगे. बुद्धि का प्रयोग करें. शुभ समाचार मिलेंगे.
धनु : मानसिक बेचैनी रहेगी. लेन-देन में सावधानी रखें. धन लाभ होगा. पुराना रोग उभर सकता है.
मकर : क्रोध पर नियंत्रण रखें. विवाद न करें. झंझटों में न पड़ें. प्रसन्नता रहेगी. लाभ के अवसर आएंगे.
कुंभ : बेमतलब दौड़-धूप, अनावश्यक तनाव रहेगा. परिवार में सामंजस्य बैठाएं. जोखिम के कार्य न करें.
मीन : थोड़े प्रयास से कार्यसिद्धि होगी. काम के प्रति समर्पण रहेगा. साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी.
http://रोहित बने उपकप्तान, चोटिल उमेश की जगह नटराजन को मौका











