नई दिल्ली. CBSE 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 4 मई से 10 जून के बीच होंगी. 15 जुलाई तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. इससे पहले, 1 मार्च से प्रेक्टिकल परीक्षाएं शुरू होंगी. परीक्षा का पूरा शेड्यूल (डेट शीट) जल्द ही जारी किया जा सकता है. शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने गुरुवार को अपने संबोधन में कहा- कोरोनाकाल में टीचर्स और पेरेंट्स ने जिस तरह खुद को तैयार किया है, वो काबिले तारीफ है. ये सब कोरोना योद्धा हैं. अभी कुछ छात्र-छात्राएं हैं जहां ऑनलाइन शिक्षा उपलब्ध नहीं हैं.
http://सचिवों की हड़ताल से ग्रामीण विकास ठप, मांग को जायज बताते भाजपा ने किया समर्थन
वहां वन नेशन वन डिजिटल की बात कही थी. छात्रों को डीटीएच के जरिए टीवी के माध्यम से पढ़ाया गया. मुझे गर्व होता है, कि शैक्षणिक गतिविधियां चरमराई नहीं हैं. हम शिक्षकों, विद्यार्थियों से संवाद करते रहे. 25 करोड़ तक को परीक्षा कराया. नीट कोरोना काल की सबसे बड़ी परीक्षा रही है. पहले जहां हम मोबाइल पर सिर्फ दोस्तों से बात करते थे, अब वो मोबाइल पढा रहा है. दीक्षा जहां मोबाइल पर वहीं टीवी पर स्वयंप्रभा के जरिए विद्यार्थी सीख रहे हैं.
http://एफसीआई में चावल जमा नहीं होने और बारदाने की कमी से धान खरीदी में संकट की स्थिति
Announcing the date of commencement for #CBSE board exams 2021. @SanjayDhotreMP @EduMinOfIndia @cbse @mygovindia @MIB_India @PIB_India @DDNewslive https://t.co/PHiz3EwFvz
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) December 31, 2020









