नई दिल्ली. उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर के भीड़भाड़ वाले बस स्टैंड में सोमवार को आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया, जिसमें 19 नागरिक घायल हो गए. गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को इलाज के लिए श्रीनगर भेजा गया है. घायलों में एक महिला की हालत नाजुक है. घटना के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दहशतगर्दों की तलाश शुरू कर दी है. घटना यूरोपीय यूनियन के दौरे से एक दिन पहले हुई है. इसे दहशत फैलाने की साजिश माना जा रहा है. अधिकारियों के अनुसार, अज्ञात आतंकियों ने सोमवार शाम करीब पांच बजे सोपोर बस अड्डे पर ग्रेनेड हमला किया.
http://उपजेल ब्रेक मामले में दो प्रहरियों के निलंबन के बाद अधीक्षक निलंबित
जिस समय हमला हुआ वहां काफी भीड़ थी. दुकानें भी खुली हुई थीं. हमले में आतंकियों ने नागरिकों को ही निशाना बनाया. फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि हमलावर कौन थे. घटना के बाद सीआरपीएफ की 179वीं बटालियन ने मौके पर पहुंच कर इलाके को घेर लिया है. आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबल सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. इससे पहले जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के काका सराय इलाके में शनिवार को आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला किया था. इस हमले में 6 जवान घायल हो गए थे.
http://पेड़ से टकराया अनियंत्रित वाहन, 3 की मौत, 5 घायल
Sources: #UPDATE 19 injured in a grenade attack near bus stand in Sopore(Jammu and Kashmir:). 6 of the critically injured have been evacuated to Srinagar pic.twitter.com/122h6sCnQN
— ANI (@ANI) October 28, 2019









