पिथौरा. स्थानीय सहकारी समितियों में धान की खरीदी नियमों के अनुसार जारी है. वहीं कृषि उपज मंडी अब भी किसानों की पहुंच से दूर है. मंडी में अभी भी धान की बोली लगने की बजाय सौदा पत्रक ही उपयोग कर किसानों का नुकसान किया जा रहा है. मंगलवार सुबह इस प्रतिनिधि ने कृषि उपज मंडी एवं स्थानीय सहकारी समिति धान खरीदी केंद्र का दौरा किया. समिति द्वारा किसानों का धान तौल करवाया जा रहा है. प्रभारी रामकृष्ण मने ने बताया कि अब तक इस समिति में कुल 23 हजार क्विंटल धान की आवक हो चुकी है.
जिसका भुगतान भी ऑनलाइन किसानों के बैंक खातों में सीधे जमा किया जा रहा है. कुल आवक से करीब आधा 12 हजार क्विंटल धान का उठाव हो जाने से अब जगह की समस्या का समाधान होता जा रहा है. धान स्टैग के लिए आगामी सप्ताह भर के लिए अभी जगह उपलब्ध है पर खरीदी के साथ उठाव चालू रहने से अब समस्या नहीं है.
http://अंकिता लोखंडे ने व्हाइट आउटफिट में शेयर की तस्वीरें, दिया ये मैसेज
किसान खुद बोरा भर रहे
इधर, शासन की धान विक्रय के दौरान किसानों के कोई पैसे नहीं लगने की घोषणा के बाद भी हमालों द्वारा धान कट्टा में भरने का दो रुपए प्रति कट्टा लेने से किसान स्वयं ही धान को सरकारी प्लास्टिक बारदाने में भरते दिखाई दिए.
मंडी सौदा पत्रक की संख्या बढ़ी
सहकारी समिति से बाहर किसानों द्वारा अन्य स्थान पर धान बेचने पर उनके भारी शोषण की खबरें भी मिल रही है. विगत वर्ष मंडी में व्यापारियों द्वारा बोली लगाकर 1400 रुपए प्रति क्विंटल से अधिक दर पर धान का विक्रय किया था. पर इस वर्ष किसानों को मंडी द्वारा यह सुविधा प्रदान नहीं की गई. बल्कि इस वर्ष मंडी व्यवसायियों के हित में काम करती दिख रही है. मंडी में बोली लगवाकर प्रतिस्पर्धा में अधिक मूल्य किसानों को दिलाने की बजाय सीधे व्यवसायियों को सौदा पत्रक देकर अपना मंडी शुल्क ले रही है.
मंडी अधिकारी के अनुसार अब मंडी में विगत पखवाड़े से अधिक संख्या में धान के सौदा पत्रक कट रहे हैं और धान का भाव 1350 तक व्यापारी खरीद रहे हैं. अभी प्रतिदिन के सौदा पत्रक भी 300 क्विंटल से बढ़कर 400 क्विंटल तक कट रहे हैं. ज्ञात हो कि विगत वर्ष मंडी में किसानों को बोली की सुविधा दी गई थी जिससे व्यवसायियों ने 1400-1600 रुपए प्रति क्विंटल तक धान की ख़रीदी की थी.
http://टीवी-फ्रिज सहित अन्य घरेलू सामान जनवरी से हो जाएंगे महंगे
कांग्रेसजनों ने पार्टी नियमों का पालन करते हुए काम करने का लिया संकल्प https://t.co/nAatBONnQI
— Cg Janadesh (@CJanadesh) December 28, 2020
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया, सीरीज में 1-1 से की बराबरी https://t.co/6PZgE5ICpF
— Cg Janadesh (@CJanadesh) December 29, 2020
मेहमानी में आई बालिका से किया दुष्कर्म, चढ़ा पुलिस के हत्थे https://t.co/GHdD2Zpg8u
— Cg Janadesh (@CJanadesh) December 28, 2020







