আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

टीवी-फ्रिज सहित अन्य घरेलू सामान जनवरी से हो जाएंगे महंगे

Published on: December 29, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. 2021 की शुरुआत के साथ ही टीवी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन जैसे कुछ अन्य घरेलू सामान महंगे हो सकते हैं. खासकर एलईडी टीवी इन दिनों भारत में पॉपुलर हो रहा है और ये भी महंगा हो जाएगा. गौरतलब है कि अगले साल से इन होम अप्लाइंस के प्रोडक्शन के लिए इस्तेमाल होने वाले मुख्य मेटेरियल, जैसे की कॉपर, एल्यूमिनियम और स्टील की कीमतें बढ़ेंगी. रिपोर्ट के मुताबिक इस वजह से इन होम अप्लाइंस की भी कीमतों में 10% तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. एलजी, पैनासॉनिक और थॉमसन जैसी कंपनियों के होम अप्लाइंस खास कर टीवी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन पॉपुलर हैं. इन कंपनियों ने ये साफ कर दिया है कि जनवरी से कीमतों में बढ़ोतरी होगी.

http://भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया, सीरीज में 1-1 से की बराबरी


हालांकि सोनी ने अभी तक क्लियर नहीं किया है कि वो अपने होम अप्लाइंस कैटिगरी को महंगा करेगी या नहीं. Panasonic India CEO मनीष शर्मा ने कहा है कि जनवरी से कीमतें 6-7% बढ़ेंगी, लेकिन आने वाले समय में ये 10-11% तक बढ़ सकते हैं. उन्होंने भी कीमत बढ़ाए जाने के पीछे यही दलील दी है कि प्रोडक्शन में लगने वाले प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ सकती हैं. एलजी की बात करें तो यहां भी 1 जनवरी से कीमतें 7 से 8 फीसदी तक बढ़ सकती हैं. ये कीमतें होम अप्लाइंस कैटिगरी में बढ़ेंगी. एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया हेड ने भी कहा है कि कंपनी भारत में सभी प्रोडक्ट्स जैसे टीवी, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिज्रेटर इत्यादि की कीमतें 7-8 फीसदी तक बढ़ा देगी.

http://कांग्रेसजनों ने पार्टी नियमों का पालन करते हुए काम करने का लिया संकल्प



इसकी वजह रॉ मेटेरियल- कॉपर और एल्यूमिनियम महंगा होना है. क्रूड ऑयल की कीमतें भी यहां असर डाल सकती हैं. भारत में मिड साइज स्क्रीन वाले एलईडी टीवी ज्यादा पॉपुलर हैं और इस सेग्मेंट की कीमतों में सबसे ज्यादा कीमतों की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. सोनी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील नायर ने कहा है कि अभी कंपनी मार्केट की स्थिति देख रही है फिर तय किया जाएगा कि कीमतें बढ़ेंगी या नहीं. हालांकि सोनी ने भी ये कहा है कि पैनल की कीमतें बढ़ रही हैं और दूसरे रॉ मेटेरियल का भी कॉस्ट बढ़ा है खास तौर पर टीवी का.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now