नई दिल्ली. टीम इंडिया ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को 8 विकेट से मात दी. जीत के लिए मिले 70 रन के लक्ष्य को भारत ने 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इसी के साथ भारत ने 4 टेस्ट की सीरीज 1-1 से बराबर की. मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन बनाए थे. बाद टीम इंडिया ने पहली पारी में 326 रन बनाते हुए 131 रन की बढ़त ली थी. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 200 रन बनाए और भारत को 70 रन का टारगेट दिया. दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए कैमरून ग्रीन ने सबसे ज्यादा 45 और मैथ्यू वेड ने 40 रन की पारी खेली. इनके अलावा मार्नस लाबुशेन ने 28 और पैट कमिंस ने 22 रन बनाए.
http://राशिफल : उतार-चढ़ाव के साथ कैसा होगा मंगलवार, जानें सितारों के इशारे
भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. इनके अलावा जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा को 2-2 सफलता मिली. चोटिल उमेश यादव ने एक विकेट लिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम ने 19 रन पर ही दो विकेट गंवा दिए. ओपनर मयंक अग्रवाल 5 और चेतेश्वर पुजारा 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. मिचेल स्टार्क ने पारी के चौथे ओवर में मयंक को विकेटकीपर टिम पेन के हाथों कैच आउट कराया. इसके अगले ओवर की पहली ही बॉल पर पैट कमिंस की बॉल पर पुजारा कैमरून ग्रीन के हाथों कैच आउट हुए. इसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे (नाबाद 27 रन) और शुभमन गिल (नाबाद 35 रन) ने मैच जीता दिया. रहाणे मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.
http://मेहमानी में आई बालिका से किया दुष्कर्म, चढ़ा पुलिस के हत्थे











