আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

31 दिसंबर को होगा CBSE बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान

Published on: December 26, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा है कि वो 31 दिसंबर को CBSE बोर्ड की 10 वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान करेंगे. शिक्षा मंत्री ने ट्वीट किया- मैं 31 दिसंबर 2020 को शाम 6 बजे 10वीं और 12वीं कक्षा को बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान करूंगा. निशंक ने कहा कि छात्र, अभिभावक और शिक्षक बहुत दिनों से 10वी और 12वी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट का इंतजार कर रहे थे. सभी से बातचीत के आधार पर बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल तय किया है.

http://राईस मिल संचालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किसानों ने घेरा थाना



इससे पहले शिक्षा मंत्री निशंक ने बीते मंगलवार (22 दिसंबर) को कहा था कि 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा जनवरी-फरवरी 2021 तक नहीं होगी और फरवरी के बाद परीक्षाएं कब कराईं जा सकती हैं. इस पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों स्‍कूलों से बात करने के बाद ही बोर्ड परीक्षा करवाए जाने का निर्णय लेने की बात कही थी. बता दें कि सीबीएसई के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बोर्ड परीक्षाओं को ऑनलाइन करवाने का कोई प्रस्ताव ही नहीं है. जैसे अब तक पेन और पेपर पर परीक्षाएं होती आईं हैं वैसे ही सामान्य लिखित रूप से इस बार होगी. सीबीएसई बोर्ड का कहना है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते स्वास्थ्य मंत्रालय, गृह मंत्रालय के आदेशों के अनुसार परीक्षाओं के संचालन की विस्तृत योजना बनाई जाएगी.

http://कृषि बिलों पर NDA को दूसरा झटका, RLP ने भी छोड़ा साथ

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now