नई दिल्ली. बॉलीवुड और साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रिया सरन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक्ट्रेस अपनी बालकनी में ही झूम रही हैं. श्रिया सरन के इस डांस की वजह खुशनुमा मौसम है. इस वीडियो में श्रिया सरन बारिश का मजा लेती नजर आ रही हैं. वह रूम की बालकनी में हैं लेकिन इस छोटी सी बालकनी में ही श्रिया खुद को बारिश में डांस करने से नहीं रोक सकीं. इस वीडियो को श्रिया ने अपनी इंस्टाग्राम वॉल पर शेयर किया है. एक्ट्रेस श्रिया सरन ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा हैः ‘बार्सिलोना में एक और रेनी डे.’ इस तरह श्रिया सरन इन दिनों बार्सिलोना में हैं, और वहां के शानदार मौसम का लुत्फ ले रही हैं.
http://चंद्रयान-2 : हार्ड लैंडिंग के बाद भी ‘विक्रम’ में टूट-फूट नहीं, संपर्क की कोशिशें जारी
खास यह है कि श्रिया सरन बालकनी में ही डांस करती नजर आ रही हैं. श्रिया सरन के इस वीडियो को अब तक लगभग 6 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं और फैन्स इसे लेकर खूब कमेंट भी कर रहे हैं. बता दें कि एक्ट्रेस श्रिया सरन ने 2001 में तेलुगू फिल्म ‘इष्टम’ से करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने साउथ की कई फिल्मों में धमाकेदार रोल किए, और उनके काम को काफी सराहा भी गया. श्रिया सरन की पहली बॉलीवुड फिल्म ‘तुझे मेरी कसम’ थी जो 2003 में आई थी. लेकिन श्रिया सरन को बॉलीवुड में पहचान मिली 2007 की ‘आवारापन’ से, जिसमें इमरान हाशमी लीड रोल में थे. इसके बाद उन्होंने ‘मिशन इस्तानबुल’ भी की. लेकिन श्रिया सरन साउथ सिनेमा में काफी एक्टिव रहीं. श्रिया तमिल फिल्मों का जाना माना नाम हैं और वह कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं.
देखिए वीडियो-
जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716










