আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 195 पर ढेर, पहले दिन स्टंप्स तक भारत 36/1

Published on: December 26, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. मेलबर्न में खेले जा रहे बॉक्सिंग-डे टेस्ट में पहला दिन खत्म होने तक भारतीय टीम ने 1 विकेट गंवाकर 36 रन बना लिए हैं. ऑस्ट्रेलिया टीम पहली पारी में 195 रन पर सिमट गई. इस लिहाज से टीम ने 159 रन की बढ़त बना ली है. फिलहाल, शुभमन गिल (28) और चेतेश्वर पुजार (7) नाबाद हैं. पहली पारी में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. ओपनर मयंक अग्रवाल पारी के पहले ही ओवर में पवेलियन लौट गए. वे खाता भी नहीं खोल सके. मिचेल स्टार्क ने उन्हें LBW किया. इससे पहले मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, लेकिन उसे इसका कुछ खास फायदा नहीं हुआ. ऑस्ट्रेलिया टीम पहली पारी में 195 रन पर सिमट गई.

http://विधायक बृजमोहन अग्रवाल कोरोना पॉजिटिव, सत्याग्रह में हुए थे शामिल



ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में मार्नस लाबुशेन ने सबसे ज्यादा 48 और ट्रेविस हेड ने 38 रन की पारी खेली. मैथ्यू वेड ने 30 रन जुटाए. भारत के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 4 और स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट लिए. डेब्यू मैच में मोहम्मद सिराज को 2 विकेट मिले. रवींद्र जडेजा के खाते में एक विकेट आया. बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है जबकि भारतीय टीम में चार बदलाव किए गए. रविंद्र जडेजा और ऋषभ पंत को टीम में शामिल किया गया है, जबकि शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज पहला टेस्ट खेल रहे हैं. विराट कोहली, ऋद्धिमान साहा, पृथ्वी शॉ और मोहम्मद शमी की जगह इन्हें शामिल किया गया.

http://पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘कागज’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए कैसी है कहानी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now