कोण्डागांव. माकड़ी इलाके के एक पटाखों की दुकान में रविवार रात अचानक भीषण आग लग गई. बताया जा रहा है कि दुकान में मालिक और दो कर्मचारी सो रहे थे. पटाखों की वजह से आग तेजी से पूरे दुकान में फैल गई. आग की वजह से तीनों की झुलसने से मौत हो गई. फिलहाल तीनों के शव को दुकान के बाहर निकाल लिया गया है. पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक मृतकों का नाम काशी सेन, बरन नेताम और शिवलाल नेताम बताया जा रहा है. दुकान का मालिक काशी और शिवलाल माकड़ी तो वहीं बरन बेलगांव के बताए जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि रविवार रात पटाखों की बिक्री करने के बाद मालिक और तीन कर्मचारियों ने खाना खाया और दुकान के अंदर ही सो रहे थे. इसी दौरान अचानक दुकान में आग लग गई.
http://गोवर्धन पूजा आज, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
सीएम पद पर खींचतान जारी, राज्यपाल से अलग-अलग मिले फडणवीस-शिवसेना नेता
नई दिल्ली. महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के बीच खींचतान जारी है. इसी बीच सोमवार को शिवसेना नेता और परिवहन मंत्री दिवाकर राउते राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी से मिलने राजभवन पहुंचे. शिवसेना नेता की मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी राज्यपाल से मुलाकात करने के लिए राजभवन पहुंचे. हालांकि दोनों नेताओं ने इसे दिवाली के मौके पर हुई एक औपचारिक मुलाकात बताया. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद शिवसेना 50-50 के फॉर्मूले पर अड़ी है. इसमें उसकी एक मुख्य मांग सीएम पद को लेकर भी है. शिवसेना का कहना है कि दोनों दल से ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री बनेंगे.
http://बैंकों से केसीसी लोन दिलाने के नाम पर ठगी, 7 गिरफ्तार







