আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोरोना नियमों की उड़ाई धज्जियां, सुरेश रैना-गुरु रंधावा समेत 34 गिरफ्तार

Published on: December 22, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. महाराष्ट्र के मुंबई में 22 दिसंबर से 5 जनवरी तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है. इस बीच मुंबई एयरपोर्ट के पास स्थित ड्रगन फ्लाई नामक पब में पुलिस ने छापेमारी की है. क्लब में कोरोना नियमों का उल्लंघन करते हुए पार्टी कर रहे करीब 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जिन 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया, उनमें क्रिकेटर सुरेश रैना, गायक गुरु रंधावा समेत अन्य लोग शामिल थे. हालांकि, सुरेश रैना और गुरु रंधावा को बाद में बेल मिल गई. इसके अलावा कुछ महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया था, लेकिन पुलिस ने उनके बारे में जानकारी नहीं दी है, लेकिन बाद में बेल पर छोड़ दिया गया.

http://कृषि उपज मंडी बंदप्राय, पानी के मोल उपज बेच रहे किसान



मुंबई पुलिस के मुताबिक सुरेश रैना समेत अन्य सेलिब्रिटीज के खिलाफ IPC की धारा-188, 269 और 34 के तहत केस दर्ज किया गया है. मुंबई में अभी भी लॉकडाउन के नियम जारी हैं. इसके तहत रात में 11 बजे के बाद किसी भी तरह की पार्टी या सार्वजनिक आयोजन प्रतिबंधित है. पार्टी में 19 लोग दिल्ली से आए थे. अन्य लोग पंजाब और दक्षिण मुंबई के रहने वाले थे. इनमें से ज्यादातर ने शराब पी रखी थी. बता दें कि 1897 के महामारी कानून के सेक्शन 3 में इस बात का जिक्र किया गया है कि अगर कोई प्रावधानों का उल्लंघन करता है और सरकार के कानूनी निर्देशों व नियमों को तोड़ता है, तो उसे भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत दंडित किया जा सकता है.

http://कुली नंबर 1 का नया गाना ‘तुझको मिर्ची लगी तो..’ रिलीज, जोरदार हैं वरुण-सारा के लटके-झटके

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now