आज अगहन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है. आज उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र दिन भर रहेगा. उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से सिद्धि नाम का शुभ योग आज बन रहा है. सोमवार की रात से चंद्रमा मीन राशि में आ चुका है. इस राशि में पहले से ही मंगल स्थित है. इन दोनों ग्रहों के एक ही राशि में होने से कितनी प्रभावित होगी आपकी राशि, जानिए..
ॐ सूर्याय नमः 22 दिसम्बर मंगलवार
मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष अष्टमी संध्या 6:14 तक
मेष : शत्रुओं से सावधान रहें. कार्यों में गति आएगी. निवेश शुभ रहेगा. परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा.
वृष : प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे. समय की अनुकूलता का लाभ लें. बड़ा काम करने का मन बनेगा. भाग्य का साथ मिलता रहेगा.
http://इस सप्ताह लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले निपटा लें जरूरी काम
मिथुन : विवाद को बढ़ावा न दें. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. कार्यों में विलंब होने से तनाव रहेगा. जल्दबाजी व लापरवाही न करें.
कर्क : रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है. भाइयों का सहयोग आत्मशांति देगा. शत्रु पस्त होंगे. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
सिंह : लाभ में वृद्धि होगी. जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा. पारिवारिक चिंता रहेगी.
कन्या : लाभ की स्थिति बनेगी. कार्यभार बढ़ सकता है. स्वास्थ्य खराब हो सकता है. शत्रु सक्रिय रहेंगे. प्रमाद न करें.
तुला : जीवनसाथी से तनाव रह सकता है. विवाद को बढ़ावा न दें. अन्य व्यक्ति के उकसावे में न आएं. झंझटों से दूर रहें.
http://कुली नंबर 1 का नया गाना ‘तुझको मिर्ची लगी तो..’ रिलीज, जोरदार हैं वरुण-सारा के लटके-झटके
वृश्चिक : भाग्य अनुकूल है. कानूनी अड़चन दूर होगी. थकान व कमजोरी महसूस होगी. जल्दबाजी न करें. लाभ होगा.
धनु : भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा. लापरवाही से कोई भी कार्य न करें, चोट व दुर्घटना का भय है. आशंका-कुशंका होगी.
मकर : आनंद का वातावरण रहेगा. निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें. प्रसन्नता में वृद्धि होगी. झंझटों से दूरी बनाए रखें.
कुंभ : दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप, लेनेदेन में जल्दबाजी न करें. कार्यों में बाधा होगी. अपरिचित पर विश्वास न करें.
मीन : आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं. निवेश लाभदायक रहेगा. जीवन सुखमय गुजरेगा. दूसरों से अपेक्षा न करें.
http://भारतीय वन सेवा के 8 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, देखिए सूची











