আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

5 दिन में दो शादियां रचा फरार हुआ साफ्टवेयर इंजीनियर

Published on: December 22, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक साफ्टवेयर इंजीनियर ने पांच दिन में कथित तौर पर दो शादियां रचाईं और राज खुलने पर फरार हो गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी 26 वर्षीय इंजीनियर मध्य प्रदेश के इंदौर के मुसाखेड़ी का रहने वाला है. आरोप है कि उसने दो दिसंबर को खंडवा में एक महिला से शादी रचाई. इसके बाद सात दिसंबर को इंदौर के महू में भी एक महिला से शादी की. खंडवा के रहने वाली महिला के परिवार ने शख्स पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है.

http://कोरोना नियमों की उड़ाई धज्जियां, सुरेश रैना-गुरु रंधावा समेत 34 गिरफ्तार


परिवार की तरफ से दर्ज की गई शिकायत में कहा गया है कि दो दिसंबर को शादी करने के बाद आरोपी सात दिसंबर को महू में शादी करने पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक रिश्तेदार ने शादी की तस्वीरें भेजी जिसके बाद परिवार ने शख्स के खिलाफ दूसरी शादी की शिकायत दर्ज कराई. खंडवा के रहने वाली महिला के परिवार ने आरोप लगाया है कि शख्स ने दूसरी शादी की है. परिवार का कहना है कि उन्होंने शादी में दस लाख रुपए खर्च किए हैं. दहेज में दूल्हे को काफी सामान दिया है.

http://कृषि उपज मंडी बंदप्राय, पानी के मोल उपज बेच रहे किसान



शिकायत में यह भी कहा गया है कि शादी के बाद शख्स दुल्हन को लेकर इंदौर भी गया था. वहां ले जाने के बाद उसने महिला से कहा कि कुछ जरूरी काम से भोपाल जा रहा है. भोपाल जाने की बात कहकर वह महू में दूसरी शादी रचाने चला गया. पुलिस के मुताबिक वह शादी में अपने माता-पिता और भाई-बहन के साथ गया था. खंडवा की महिला के परिजनों का कहना है कि शादी अरेंज्ड थी कोई जोर जबरदस्ती नहीं की गई थी. 7 दिसंबर के बाद से शख्स फरार है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now