गरियाबंद. रविवार देर शाम एक युवती ने खेल-खेल में अपने मासूम भतीजे और भतीजी को कीटनाशक पिला दिया बाद खुद भी कीटनाशक पी गई. परिजनों ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया. जबकि युवती की हालत गंभीर है. जानकारी के मुताबिक, जांगड़ा निवासी गायत्री (22) मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही है. वह रविवार दोपहर अपने बड़े भाई तारक राम के बच्चों निफुन (6) और ढाई साल की बेटी निर्जला के साथ घर के बाहर ही खेल रही थी. खेलते-खेलते वे पड़ोसी के घुरुवा के पास चले गए. बताया जा रहा है कि वहीं एक शीशी में तरल पदार्थ भरा हुआ था. जिसे गायत्री ने पी लिया और दोनों बच्चों को भी पिला दिया.
http://जंगल में मिली युवक की सड़ी-गली लाश, जांच में जुटी पुलिस
घर लौटने पर तीनों की तबीयत बिगड़ने लगी. पहले तो परिजनों की समझ में नहीं आया, लेकिन जब घर के बाहर आसपास देखा तो कीटनाशक की शीशी पड़ी हुई थी. बाद परिजन सभी को लेकर मैनपुर अस्पताल पहुंचे, वहां हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. देर शाम उपचार के दौरान दोनों बच्चों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि बच्चो द्वारा कीटनाशक सेवन की बात सामने आई है. फिलहाल केस दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि कीटनाशक किसने खुले में फेंकी और कौन दोषी है, इसकी जांच की जाएगी. दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
http://कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का 93 साल की उम्र में निधन







