आज अगहन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है. आज पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र दिन भर रहेगा. पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से मूसल नाम का अशुभ आज बन रहा है. संध्या करीब 7 बजे चंद्रमा राशि बदलकर कुंभ से मीन में प्रवेश करेगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 21 दिसम्बर सोमवार
मार्गशीर्ष शुक्ल सप्तमी संध्या 4:25 तक
मेष : घर का वातावरण आनंददायी रहेगा. आर्थिक लाभ के साथ संतोष का अनुभव करेंगे. प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.
वृषभ : आकस्मिक खर्च संभव हैं. मन कुछ अशांत रहेगा, परंतु मध्यान्ह के बाद सुख-शांति का वातावरण होगा.
http://‘शहर-शहर कोरोना का कहर’ नुक्कड़ नाटक से नागरिकों को किया जागरूक
मिथुन : दस्तावेजों के विषय में सावधानी बरतें. परिवार के साथ बिना कारण तनाव बढ़ेगा. चिंता व बाधा होगी.
कर्क : अधिक संवेदनशीलता का अनुभव करेंगे. मध्यांह के बाद मन उदास होगा, परिवार से मतभेद भी संभव है.
सिंह : मधुरवाणी से विजयी होंगे. किसी भी कार्य में बिना सोचे समझे निर्णय न लें. प्रतिस्पर्धा संभव है.
कन्या : वाणी के प्रभाव से लाभदायी और प्रेम भरे सम्बंधो को स्थापित कर सकेंगे. दिन लाभदायी होगा.
तुला : आकस्मिक खर्च तथा शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के कारण मित्रों से उग्र चर्चा न हो, इसका ध्यान रखिएगा.
http://हिना खान ने लंहगे के साथ लगाया चश्मा, देखिए तस्वीरें
वृश्चिक : यश-कीर्ति धन प्राप्ति के योग हैं. किसी के साथ अहम् न टकराये, इसका विशेष ध्यान रखिऐगा.
धनु : दिन लाभकारी व आनंदप्रद होगा. यश-कीर्ति और व्यापार में बढ़ेगा. रमणीय स्थल पर घूमने जा सकते हैं.
मकर : परिश्रम की अधिकता से कार्यों में सफलता मिलेगी. धर्म में रुझान बढ़ेगा. सेहत को लेकर सावधानी रखें.
कुंभ : दिन शुभफलदायी होगा. क्रोध और वाणी पर आज संयम रखें, विवाद से बचें. धार्मिक प्रवास संभव है.
मीन : मध्यान्ह के बाद स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. परिवार से मधुरता बनाए रखें, वाणी पर संयम रखें. व्यय अधिक होगा.
http://देह व्यापार में संलिप्त तीन महिला समेत 6 गिरफ्तार











