नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के किसानों को संबोधित किया. उन्होने अपने संबोधन में कहा कि जो काम 25 साल पहले होने थे, वो आज करने पड़ रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि किसानों की उन मांगों को पूरा कर दिया गया है, जिन्हें बरसों से रोका गया था. किसानों के लिए जो नए कानून बने हैं, ये रातों-रात नहीं आए हैं. पिछले दो दशक से केंद्र, राज्य सरकार और संगठन इसपर मंथन कर रहे थे. उन्होने कहा कि जो अपने घोषणापत्र में इन सुधारों की वकालत करते थे, लेकिन कभी लागू नहीं किया.
http://SBI ने ग्राहकों को किया सावधान, किसी को ना दें ये जानकारी वरना खाली हो जाएगा खाता
पीएम मोदी ने कहा कि अगर पार्टियों के पुराने घोषणापत्र, कृषि क्षेत्र संभालने वाले लोगों की चिट्ठी देखी जाए तो वहीं बातें नए कृषि सुधारों में की गई हैं. आज विरोधियों को इस बात की तकलीफ है कि मोदी ने ऐसा कैसे कर दिया. विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मुझे क्रेडिट मत दो, आपके पुराने घोषणापत्रों को क्रेडिट देता हूं. मैं किसानों को भला चाहता हूं, आप किसानों को भ्रमित करना छोड़ दें. ये कानून लागू हुए 6 महीने से अधिक वक्त हो गया, लेकिन अचानक विपक्ष ऐसे मुद्दे को उठा रहा है. किसानों के कंधे पर बंदूक रखी जा रही है. पीएम मोदी ने कहा कि हमने किसानों को डेढ़ गुना MSP दिया.
http://पीली साड़ी में ‘अंजली भाभी’ ने ढाया कहर, तस्वीरें वायरल
कांग्रेस द्वारा की गई कर्जमाफी सबसे बड़ा धोखा है, MP में भी चुनाव के वक्त 10 दिन में कर्ज माफ करने की बात कही, लेकिन नहीं किया. राजस्थान में भी ऐसा ही हुआ. पीएम मोदी ने कहा कि कर्जमाफी की बात करते हैं, लेकिन छोटे किसानों के बारे में नहीं सोचते हैं. उन्होने कहा कि कृषि कानून किसानों के हक में है और विपक्ष इन मसलों पर झूठ फैलाने की कोशिश कर रहा है. पीएम मोदी ने भरोसा दिलाया कि अगर अब भी किसी को आशंका है, तो हम सिर झुकाकर-हाथ जोड़कर हर मुद्दे पर बात करने के लिए तैयार हैं. देश का किसान, किसानों का हित हमारे लिए सर्वोच्च है.
2 साल के सफल कार्यकाल के उपलक्ष्य में मनाया जन-सम्मान कार्यक्रम https://t.co/g3QS8IPHE8
— Cg Janadesh (@CJanadesh) December 17, 2020









