আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

42वां कम्युनिकेशन सैटेलाइट लॉन्च, यह ISRO का साल का आखिरी मिशन

Published on: December 17, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से गुरुवार को कम्युनिकेशन सैटेलाइट (CMS-01) की लॉन्चिंग की. यह लॉन्चिंग दोपहर तीन बजकर 41 मिनिट पर PSLV-C50 रॉकेट से की गई. कोरोना काल में किसी सैटेलाइट की यह महज दूसरी लॉन्चिंग हैं. CMS-01 भारत का 42वां कम्युनिकेशन सैटेलाइट है. यह भारत के जमीनी इलाकों के अलावा अंडमान-निकोबार और लक्षद्वीप भी कवर करेगा. यह ISRO का इस साल का आखिरी मिशन भी है.

http://सचिव के खिलाफ कार्रवाई न होने से क्षुब्ध सरपंच ने दी आत्मदाह की चेतावनी



यह सैटेलाइट सात साल तक काम करेगा. डॉक्टर सिवन ने बताया कि PSLV-C50 ने सफलतापूर्वक CMS-01 कम्युनिकेशन सैटेलाइट को पहले से तय ऑर्बिट में पहुंचा दिया है. उन्होंने सैटेलाइट के बेहतर काम करने की भी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सैटेलाइट अच्छी तरह से काम कर रही है और तय स्लॉट में अगले 4 दिनों में पहुंच जाएगी. इतना ही नहीं उन्होंने टीम के काम भी सराहना की. उन्होंने कहा कि हमारी टीमों ने कोविड-19 महामारी के हालात में बहुत अच्छी और सुरक्षित तरह से काम किया.

http://वर्मी कम्पोस्ट के विक्रय दर में 2 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी, जानिए मंत्रिमंडल के महत्वपूर्ण निर्णय

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now