আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

महिला विश्व कप का शेड्यूल जारी, भारतीय टीम इस दिन खेलेगी पहला मैच

Published on: December 15, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 2022 के महिला विश्व कप के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. आईसीसी ने मंगलवार को 31 मैचों के कार्यक्रम की घोषणा की.50 ओवरों के प्रारूप का यह वर्ल्ड कप न्यूजीलैंड में 4 मार्च से 3 अप्रैल 2022 तक खेला जाएगा. न्यूजीलैंड के 6 शहर इस प्रतियोगिता की मेजबानी करेंगे, जिसमें ऑकलैंड, टौरंगा, हेमिल्टन, वेलिंग्टन, क्राइस्टचर्च और डुनेडिन शामिल हैं. न्यूजीलैंड और क्वालिफायर के बीच उद्घाटन मैच 4 मार्च को टौरंगा में आयोजित किया जाएगा. भारतीय टीम 6 मार्च को टौरंगा में क्वालिफायर टीम के खिलाफ मैच के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी.

http://केजरीवाल का ऐलान- 2022 में उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव लड़ेगी AAP



भारतीय टीम 10 मार्च को हेमिल्टन के सेडॉन पार्क में मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगी. इसके बाद 12 मार्च को हेमिल्टन में ही एक और क्वालिफायर मैच खेलेगी. 16 मार्च को टौरंगा में भारतीय महिलाओं का सामना इंग्लैंड से होगा. भारतीय टीम के बाकी लीग मुकाबले ऑस्ट्रेलिया, क्वालिफायर और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ क्रमशः 19 मार्च, 22 और 27 मार्च को ऑकलैंड, हेमिल्टन और क्राइस्टचर्च में खेले जाएंगे. वेलिंग्टन और क्राइस्टचर्च क्रमश: 30 और 31 मार्च को सेमीफाइनल की मेजबानी करेंगे, जबकि क्राइस्टचर्च 3 अप्रैल को फाइनल की मेजबानी करेगा. टूर्नामेंट में पुरस्कार राशि 55 लाख डॉलर है, जो पिछली बार की तुलना में 60 प्रतिशत अधिक और 2013 से सौ फीसदी अधिक है. सभी मैचों का सीधा प्रसारण किया जाएगा.

http://फिर बढ़ा LPG सिलिंडर का दाम, जानिए अब कितनी चुकानी होगी कीमत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now