আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

केजरीवाल का ऐलान- 2022 में उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव लड़ेगी AAP

Published on: December 15, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. यूपी में वर्ष 2022 में विधानसभा के लिए चुनाव होंगे. उन्होने कहा कि जनआंदोलन के जरिए 8 साल पहले उन्होने पार्टी बनाई थी और AAP दिल्ली में 3 बार सरकार बनाने में सफल रही. सीएम केजरीवाल ने कहा कि इसके अलावा उनकी पार्टी ने पंजाब में मुख्य विपक्षी दल की भूमिका भी निभाई. उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में कई दलों की सरकार आई और सबने अपना घर भरने का काम किया.

http://फिर बढ़ा LPG सिलिंडर का दाम, जानिए अब कितनी चुकानी होगी कीमत



इस बीच, उत्तर प्रदेश से कई लोग आए जिन्होने कहा कि AAP को प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ना चाहिए. उन्होने सवाल उठाया कि यूपी के लोगों को हर काम के लिए दिल्ली क्यों आना  पड़ता है. कानपुर के बच्चों को अच्छे कॉलेज के लिए दिल्ली क्यों आना पड़ता है. भारत का सबसे बड़ा राज्य सबसे बड़ा विकसित प्रदेश क्यों नहीं बन सका. उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में सबकी सरकार बन चुकी है. ऐसे में अब वहां के लोग आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताएंगे. उन्होंने कहा कि यूपी में मोहल्ला क्लिनिक क्यों नहीं बन सकती? अच्छे कॉलेज क्यों नहीं बन सकते हैं. केजरीवाल ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि महिलाओं के साथ दुष्कर्म आखिर क्यों नही रुक रहे हैं?

http://RLC हॉस्पिटल में पदस्थ हुई जिले की पहली सुपर स्पेशिलिस्ट सर्जन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now