आज अगहन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. आज दिन भर मूल नक्षत्र रहेगा. मंगलवार को मूल नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग आज बन रहा है. सोमवार रात से चंद्रमा राशि परिवर्तन कर वृश्चिक से धनु में आ चुका है. इसका असर भी सभी राशियों पर अलग-अलग रूप से देखने को मिलेगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 15 दिसम्बर मंगलवार
मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष प्रतिफ्दा संध्या 7:6 तक
मेष : विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेंगे. व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा. नौकरी मे कोई नया विचार क्रियान्वित हो सकता है.
वृष : खर्च में इजाफा होगा. बजट बिगड़ेगा. किसी के उकसावे में न आएं. क्रोध पर नियंत्रण रखें. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा.
http://नवा रायपुर में बनेगी अत्याधुनिक फिल्म सिटी
मिथुन : लेन-देन में जल्दबाजी न करें. शत्रुओं का पराभव होगा. आर्थिक नीति में बदलाव हो सकता है. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी.
कर्क : बीमारी की शुरुआत हो सकती है, लापरवाही न करें. अनहोनी की आशंका है. पूजा-पाठ आदि पर व्यय होगा.
सिंह : दुविधा रहेगी. गलतफहमी से विवाद हो सकता है. भावनाओं पर अंकुश आवश्यक है. हितशत्रुओं से सावधान रहें.
कन्या : मेहनत का फल पूरा मिलेगा. व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा. निवेश शुभ फल देगा. समय की अनुकूलता का लाभ लें.
तुला : चोट व रोग से हानि की आशंका है, लापरवाही न करें. वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. कारोबार में वृद्धि होगी.
http://1700 वर्ग फुट की भूमि के लिए 3.71 करोड़ की बोली, सुनकर हर कोई रह गया दंग
वृश्चिक : किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें. हल्के हंसी-मजाक से बचें. कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति लाभदायक बनेगी.
धनु : प्रयास सफल रहेंगे, अप्रत्याशित लाभ के योग हैं. भाग्य का सहारा, खुशी का माहौल रहेगा. बड़ी समस्या से निजात मिल सकती है.
मकर : विवेक का प्रयोग करें. व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा. स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं. जल्दबाजी में कोई व्यवहार न करें.
कुंभ : शुभ समाचार मिलेंगे. आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. आय में वृद्धि, परिवार में खुशी होगी. व्यस्तता रहेगी.
मीन : अपनों से विवाद हो सकता है, क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें. पुराना रोग उभर सकता है. आय में निश्चितता रहेगी.
http://मैनपाट में बनेगा बायोडायवर्सिटी पार्क, सीएम ने सरगुजा जिले के लिए की अनेक घोषणाएं











