नई दिल्ली. राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने मनोहर लाल खट्टर और दुष्यंत चौटाला को सरकार बनाने का न्योता दिया है. इससे पहले खट्टर ने राज्यपाल से मिलकर 57 विधायकों के समर्थन के साथ सरकार बनाने का दावा पेश किया था. विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी जननायक जनता पार्टी के साथ मिलकर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है. मनोहर लाल कल दिल रविवार को दिवाली के मौके पर दोपहर दो बजे राजभवन चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. वहीं जजपा सुप्रीमो दुष्यंत चौटाला उप मुख्यमंत्री बनेंगे. राज्यपाल से मुलाकात के बाद मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि वह जेजेपी के 10 और सात निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बना रहे हैं. वह गोपाल कांडा का समर्थन नहीं लेंगे. उन्होंने कहा कि सरकार को बीजेपी के 40, जेजेपी के 10 और सात निर्दलीय, कुल 57 विधायकों का समर्थन है.
ML Khattar: We have stake claim to form govt in Haryana. Governor has accepted our proposal & invited us. I have tendered my resignation which has been accepted. Tomorrow at 2:15 PM oath taking ceremony will be held at Raj Bhavan. Dushyant Chautala will take oath as Deputy CM. pic.twitter.com/gukF9WWFbk
— ANI (@ANI) October 26, 2019
http://मुंगेली उपजेल से 4 कैदी बैरक का ताला तोड़कर फरार, दो जेल प्रहरी निलंबित
कोषालय एवं बैंकों में 28 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित
रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 28 अक्टूबर 2019 दिन सोमवार को दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) के अवसर पर सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में कोषालय एवं बैंकों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है. राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा निगोशिएबल इस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881 के तहत यह सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है.









