नई दिल्ली. अब आपको ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर करने के लिए दिन, रात या समय नहीं देखना होगा. आज रात 12:30 बजे से ही ऑनलाइन बैंकिंग ट्रांसफर की RTGS सर्विस 24 घंटे 365 दिन काम करना शुरू कर देगी. रिजर्व बैंक के मुताबिक, आज मध्य रात्रि 12:30 बजे से RTGS सर्विस हर वक्त मौजूद होगी. भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा, जहां इतने बड़े ट्रांजैक्शन 24 घंटे होते हैं. आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास का कहना है कि कोरोना काल में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में काफी तेजी आई है. जिसके बाद आरबीआई ने RTGS की सुविधा 24*7 घंटे उपलब्ध कराने का फैसला किया.
http://सोशल मीडिया पर छाया रहा छत्तीसगढ़ का वर्चुअल मैराथन, एक लाख से ज्यादा लोगों ने लगाई दौड़
आरबीआई ने भारतीय वित्तीय बाजार के ग्लोबल इंटीग्रेशन की कोशिशों को सहारा देने के लिए आरटीजीएस की टाइमिंग बढ़ाने का फैसला किया था. आरटीजीएस डिजिटल फंड ट्रांसफर करने का एक तरीका है. इसकी मदद से बेहद कम समय में पैसे ट्रांसफर हो जाते हैं. आरटीजीएस का उपयोग मुख्य रूप से बड़ी राशि के ट्रांसफर के लिए होता है. इसके तहत न्यूनतम 2 लाख रुपए भेजे जा सकते हैं. अधिकतम राशि भेजने की सीमा 10 लाख रुपए है. आरबीआई ने आरटीजीएस के जरिए 2 लाख से 5 लाख तक का फंड ट्रांसफर करने के लिए अधिकतम शुल्क 24.5 रुपए रखा है और 5 लाख से अधिक के फंड ट्रांसफर के लिए बैंक अधिकतम 49.5 रुपए का शुल्क ले सकता है. इस पर जीएसटी भी देनी पड़ती है. हालांकि देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई की बात करें तो यह आरटीजीएस के लिए कोई शुल्क नहीं लेता है.
http://एक्ट्रेस आर्या बनर्जी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, ये है मौत की असली वजह










