আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सोशल मीडिया पर छाया रहा छत्तीसगढ़ का वर्चुअल मैराथन, एक लाख से ज्यादा लोगों ने लगाई दौड़

Published on: December 13, 2020
---Advertisement---

रायपुर. छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार के 2 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित वर्चुअल मैराथन में आज एक लाख से ज्यादा लोगों ने दौड़ लगाई. बलरामपुर से सुकमा तक सभी 28 जिलों के लोगों ने इसमें हिस्सा लिया. मुख्यमंत्री श्री बघेल भी इस आयोजन में शामिल हुए. इस मैराथन के लिए सुबह 6 बजे से 11 बजे तक का समय तय किया गया था, समय-सीमा बीतने के बाद भी मैराथन जारी था.कोरोना की परिस्थितियों को देखते हुए राज्य के खेल एवं युवा कल्याण तथा जनसंपर्क विभाग ने इस खास तरह के मैराथन का आयोजन किया था. आम-तौर पर आयोजित किए जाने वाले मैराथन से अलग इस वर्चुअल मैराथन में कोरोना-काल की सावधानियों को देखते हुए प्रतिभागियों को कोविड के नियमों का पालन करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी दौड़ती हुई तस्वीर या वीडियो अपलोड करनी थी.

http://एक्ट्रेस आर्या बनर्जी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, ये है मौत की असली वजह


आयोजन की थीम – ‘बात हे अभिमान के, छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के ‘ तय की गई थी। तस्वीरें और वीडियो हैशटैग runwithchhattisgarh के साथ अपलोड करने की अपील की गई थी. फेसबुक और ट्वीटर पर यह हैशटैग दिनभर ट्रेंड करता रहा. आयोजन में शामिल होने के लिए 71 हजार लोगों ने पंजीयन कराया था, लेकिन सुबह 11 बजे तक एक लाख से अधिक लोग इस आयोजन में शामिल हो चुके थे. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सुबह की शुरुआत इस वर्चुअल-मैराथन में शामिल होकर की. उन्होंने खास टीशर्ट के साथ दौड़ते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड की. उन्होंने कहा मेरे साथ छत्तीसगढ़ की जनता और छत्तीसगढ़ का स्वाभिमान दौड़ रहा है, आप भी दौड़ें. आयोजन को लेकर आम लोगों में भी अच्छा उत्साह नजर आया. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयु वर्ग के लोगों ने अपनी भागीदारी निभाते हुए सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें अपलोड कीं.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now