आज अगहन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. आज पूरे दिन विशाखा नक्षत्र रहेगा, जिससे शुभ नाम का योग बन रहा है. रात करीब 9.30 पर चंद्रमा राशि बदलकर तुला से वृश्चिक में प्रवेश करेगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
ॐ सूर्याय नमः 12 दिसम्बर शनिवार
मार्गशीर्ष कृष्ण-पक्ष त्रयोदशी
मेष : धर्नाजन होगा, जोखिम न लें. प्रयत्न एवं दूरदर्शिता से सहयोग एवं समर्थन मिलेगा. पारिवारिक सुख प्राप्त होगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
वृष : संतान के प्रति झुकाव बढ़ेगा. पुराना रोग उभर सकता है. वस्तुएं संभालकर रखें. सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी, कहासुनी संभव है.
http://अनोखी शादी : यहां एक ही मंडप में मां-बेटी ने लिए सात फेरे
मिथुन : दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें. बौद्धिक वर्ग में विशेष सम्मान मिलने की संभावना है. प्रयास सफल रहेंगे. व्यवसाय ठीक चलेगा.
कर्क : अनायास समस्या का समाधान संभव है. व्यवहार संयमित रखकर काम करना जरूरी है. मान बढ़ेगा. प्रसन्नता रहेगी.
सिंह : सहयोग व उपहार की प्राप्ति होगी. धनलाभ के अवसर होंगे. जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी.
कन्या : अशांति, अप्रत्याशित खर्च से तनाव रहेगा. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों में सफलता की संभावना है.
तुला : परोपकारी स्वभाव होने के कारण दूसरों की मदद कर सुख अर्जित करेंगे. धनार्जन होगा. आलस्य त्यागें.
http://जबरन ले जाई गई एक महिला मजदूर मुक्त, महिला दलाल सहित दो गिरफ्तार
वृश्चिक : समय का दुरुपयोग न करें. शत्रु भय रहेगा. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. पिता का स्वास्थ्य संतोष देगा.
धनु : पारिवारिक समस्याओं का हल सूझ-बूझ से करेंगे. रुके कार्य बनेंगे. सोच-समझकर व्यय करें. सत्संग का लाभ मिलेगा.
मकर : संतान की मदद से आत्मविश्वास बढ़ेगा. कष्ट, भय, तनाव का माहौल बनेगा. चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है. शत्रु से सतर्क रहें.
कुंभ : कुसंगति से बचें. वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है. स्थिति व योग्यता के अनुरूप काम होंगे. लेन-देन में सावधानी रखें.
मीन : चिंता रहेगी. बाहरी व परिवारिक सहयोग रहेगा. समस्या सुलझेगी, व्यवसाय में आशानुकूल स्थिति बनेगी. संत-समागम होगा.
http://रोहित ने पास किया फिटनेस टेस्ट, इस दिन ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होंगे रवाना











