नई दिल्ली. भारतीय टीम के बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 17 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले शुक्रवार को बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में फिटनेस टेस्ट पास कर लिया और वह 14 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे. इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान रोहित के मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था, जिससे वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सीमित ओवरों की टीम का हिस्सा नहीं बना सके थे. कोरोना वायरस के कारण ऑस्ट्रेलिया में पृथकवास नियमों के चलते वह हालांकि पहले दो टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हो सकेंगे, लेकिन आखिरी दो टेस्ट में वह टीम का हिस्सा बनेंगे.
http://ओपन स्कूल से हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा के लिए फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ी
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा कि रोहित ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और वह जल्द ही ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरेंगे. रोहित का फिटनेस टेस्ट एनसीए के निदेशक राहुल द्रविड़ की देखरेख में हुआ. द्रविड को उन्हें फिटनेस प्रमाणपत्र देने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. ऑस्ट्रेलियाई सरकार के नियमों के तहत वह सिडनी (7 से 11 जनवरी) और ब्रिसबेन (15 जनवरी से 19 जनवरी) में होने वाले आखिरी दो टेस्ट के लिए अभ्यास करने से पहले 14 दिनों तक वहां पृथकवास में रहेंगे. वह सिडनी के लिए उड़ान भरेंगे और वही एक सप्ताह तक अभ्यास करेंगे.
http://‘17 दिसंबर तक शराबबंदी नहीं तो खल्लारी से शुरू होगा जन-आंदोलन’











