रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल से हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी की परीक्षा देने के इच्छुक 5 जनवरी 2021 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं. छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित मुख्य परीक्षा-2021 के लिए परीक्षार्थियों के लगातार बढ़ते रूझान को देखते हुए अध्ययन केंद्रों में बिना विलंब शुल्क के परीक्षा आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 5 जनवरी निर्धारित की गई है. राज्य ओपन स्कूल द्वारा मुख्य परीक्षा-2021 के लिए विवरणिका और परीक्षा आवेदन फॉर्म सभी अध्ययन केंद्रों को वितरित किए जा चुके हैं. प्रदेश भर में स्थित अध्ययन केंद्रों को इसके लिए अब तक करीब दस हजार आवेदन फॉर्म वितरित किए गए हैं.
http://‘17 दिसंबर तक शराबबंदी नहीं तो खल्लारी से शुरू होगा जन-आंदोलन’
मुख्य सचिव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से 16 को करेंगे विभागीय योजनाओं की समीक्षा
रायपुर. मुख्य सचिव अमिताभ जैन प्रदेश के सभी जिलों में खाद्य विभाग, सहकारिता, राजस्व विभाग, स्कूल शिक्षा, कृषि विभाग, वन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास नगरीय प्रशासन विभाग, जल संसाधन, वाणिज्य एवं उद्योग, स्वास्थ्य विभाग, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, खनिज साधन विकास, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, ग्रामोद्योग सहित अन्य विभागों के विभागीय योजनाओं की समीक्षा 16 दिसम्बर 2020 को सवेरे 11 बजे से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे. मंत्रालय स्थित मुख्य सचिव के प्रतिकक्ष से होने वाली इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार), प्रधान मुख्य वन संरक्षक, राज्य के सभी संभागायुक्त, कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तथा जिला वन मण्डल अधिकारी शामिल होंगे.
http://खल्लारी को नगर पंचायत बनाने संसदीय सचिव को तारेश का ज्ञापन







