खल्लारी. खल्लारी को नगर पंचायत बनाने के लिए बागबाहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के कोषाध्यक्ष तारेश साहू ने संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव को ज्ञापन सौंपा है. उल्लेखनीय है कि खल्लारी वर्तमान में ग्राम पंचायत के साथ विधानसभा क्षेत्र खल्लारी का मुख्यालय भी है. यह स्थान राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 353 में बसा है. ग्राम पंचायत खल्लारी, विकासखण्ड (ब्लॉक) मुख्यालय बागबाहरा के अंतर्गत आता है. वहीं खल्लारी से 14 किलोमीटर की दूरी पर बागबाहरा तो, जिला मुख्यालय से महासमुंद की दूरी खल्लारी से 23 किलोमीटर है. तारेश साहू ने बताया कि राज्य निर्माण के इतने वर्षों बाद भी आज तक खल्लारी को नगर पंचायत की दर्जा नहीं मिल पाने की वजह से खल्लारी सहित यह क्षेत्र आज अपने आप में पिछड़ा हुआ है.
http://अधिक मजदूरी का लालच देकर पलायन कराने का प्रयास, मजदूर दलाल गिरफ्तार
ग्राम पंचायत खल्लारी में कुल वार्डों की संख्या 16 है. यहां की कुल जनसंख्या 3023 और कुल 1835 मतदाता हैं. जबकि यह खल्लारी क्षेत्र, ग्राम पंचायत आंवराडबरी, भीमखोज, कन्हारपुरी, ओंकारबंद के समीप-समीप मध्य में बसा है. जिन पंचायत मुख्यालय और गांवों को जोड़कर खल्लारी को नगर पंचायत बनाया जा सकता है. जिससे खल्लारी एवं यह क्षेत्र भी राज्य में विकास की मुख्य धारा से जुड़ सकेगा और यहां के लोगों को सुविधा मिल सकेगी. ज्ञापन सौंपने के तारेश साहू के साथ कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री राहुल कुलदीप, खल्लारी विद्यालय विकास प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष मनहरण गुप्ता, युवा नेता बरूण यादव, केवल यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी फिरोज खान, मीलूराम साहू, साहित्यिक व सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला सचिव देविका बघेल सहित कांग्रेसजन व ग्रामीण उपस्थित रहे.
मुख्यमंत्री को भी पत्र प्रेषित
तारेश साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी डाक के माध्यम से पत्र प्रेषित कर खल्लारी को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग करते हुए अपने पत्र में खल्लारी के महत्व को भी बताया है. इसके अलावा नगरीय प्रशासन व विकास मंत्री शिव डहरिया, वाणिज्य-कर (आबकारी) मंत्री और महासमुंद जिला के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा को भी पत्र प्रेषित किया है.
कुली नंबर 1 का नया गाना ‘हुस्न है सुहाना’ रिलीज, रोमांटिक अंदाज में दिखे वरुण-सारा https://t.co/jDbDMByz2B
— Cg Janadesh (@CJanadesh) December 10, 2020







