पिथौरा. पुलिस ने बहला-फुसला कर मजदूरी के नाम पर 3 युवकों को तमिलनाडु ले जा रहे तमिलनाडु के एक युवक को ग्रामीणों की शिकायत पर पकड़कर धारा 370 के तहत कार्रवाई की है. मजदूर युवक बिलाईगढ़ एवं सारंगढ़ क्षेत्र के बताए जा रहे हैं. ज्ञात हो कि क्षेत्र से लगातार स्थानीय दलालों द्वारा हजारों मजदूरों का पलायन करवा दिया गया है. इसमें ऐसे मजदूर भी शामिल हैं जिन्हें प्रशासन द्वारा दलालों के चंगुल से छुड़वाकर घर वापस भेजा गया था. जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब 6 बजे समीप के ग्राम किसनपुर निवासी कमलेश बारीक ने स्थानीय पुलिस थाना में लिखित शिकायत करते हुए बताया कि उनके ग्राम के कुछ युवकों को अधिक मजदूरी का लालच देकर तमिलनाडु ले जाकर वहां उन्हें बंधुआ मजदूर बनाकर काम कराना चाहते हैं.
ये दलाल रामपुर के वेलंगिरी ठाकुर के यहां तीन युवकों के साथ रुका है. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी केशव कोसले ने ग्राम पहुंच कर तमिलनाडु के दलाल सहित उनके साथ जा रहे युवकों को थाना लाकर पूछताछ की. पूछताछ में मजदूर दलाल ने अपना नाम धर्मराज ठाकुर पिता सुब्रमनियम ठाकुर (28) निवासी इरुमपट्टी कैकट्टी जिला नमक्कल बताया. धर्मराज ने यहां के मजदूरों को तमिलनाडु ले जाना स्वीकार किया. अभी उनके साथ जो युवक मिले उन्होंने अपना नाम संजय कमल ग्राम नवापारा बिलाईगढ़, शिवकुमार बरिहा ग्राम नवाडीह बया एवं रामकिशन लहरे ग्राम मल्दा रायगढ़ बताया है. बहरहाल, पुलिस ने अरोपी धर्मराज के खिलाफ धारा 370 का मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है.
http://कुली नंबर 1 का नया गाना ‘हुस्न है सुहाना’ रिलीज, रोमांटिक अंदाज में दिखे वरुण-सारा
सैकडों मजदूरों को छुड़ाया.
ज्ञात हो कि इस पखवाड़े महासमुंद एवं बलौदाबाजार जिले के सैकड़ा भर मजदूरों को तमिलनाडु के विभिन्न फैक्टरियों में बंधक से एक स्वयं सेवी संस्था द्वारा छुड़वाकर वापस उनके घरों को भेजा था. पर मात्र पखवाड़े भर के अंदर ही मजदूर दलालों ने पुनः मजदूरों को तमिलनाडु ले जाने के लिए सक्रियता दिखाई थी पर ग्रामीणों द्वारा मजदूर दलालों को पकड़कर पुलिस को सौंपने से पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई.
प्रशासन द्वारा घर भेजे मजदूर फिर पहुंचे भट्ठा
इधर, विगत दिनों मीडिया में प्रकाशित हो रही खबरों के मद्देनजर प्रशासन द्वारा हजारों की संख्या में मजदूरों को अन्य प्रांतों में जाने से रोककर सुरक्षित उनके घर भेजा था पर क्षेत्र में बेख़ौफ़ काम करने वाले मजदूर दलालों ने शासन-प्रशासन की कार्रवाई एवं निर्देशों को धता बताते हुए पुनः घर वापस भेजे गए मजदूरों को अन्य प्रांतों में भेज दिया. इन मजदूरों के जाने का क्रम अभी भी जारी है जबकि प्रशासन अभी भी मूकदर्शक की भूमिका में है.
http://पति को बंधक बना 17 लोगों ने किया 5 बच्चों की मां के साथ गैंगरेप
6,000mAh की बैटरी के साथ Moto G9 Power भारत में लॉन्च, जानिए कीमत https://t.co/5NRnjNMMqK
— Cg Janadesh (@CJanadesh) December 8, 2020
खरीदी केन्द्रों में बारदाने की कमी, कैसे होगी धान की खरीदी? https://t.co/1dnH5g2YWm
— Cg Janadesh (@CJanadesh) December 8, 2020







