नई दिल्ली. भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है. उन्होने बुधवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी. उनका क्रिकेट करियर 18 साल का रहा. पार्थिव पेटल ने 25 टेस्ट, 38 वनडे और 2 टी20 इंटरनेशनल मैचों में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट जनवरी 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहानिसबर्ग में खेला था. पार्थिव ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर लिखा- मैं आज क्रिकेट के सभी प्रारूपों से विदा ले रहा हूं.
http://होटल के कमरे में मिला एक्ट्रेस चित्रा का शव, खुदकुशी की आशंका
भारी मन से अपने 18 साल के क्रिकेट के सफर का समापन कर रहा हूं. बता दें कि पार्थिव ने साल 2002 में भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंगम में डेब्यू किया. वह भारत के लिए टेस्ट खेलने वाले सबसे युवा विकेटकीपर थे. उस समय उनकी उम्र 17 साल 153 दिन थी. उनका करियर हालांकि ठीक ही चल रहा था लेकिन 2004 में दिनेश कार्तिक और फिर महेंद्र सिंह धोनी के आने के बाद पार्थिव टीम के नियमित सदस्य नहीं रह पाए.
http://अवैध शराब की तस्करी रोकने हवाई अड्डा, रेल्वे स्टेशन और बस स्टैंड में बनेंगे जांच केन्द्र
— parthiv patel (@parthiv9) December 9, 2020











