আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

दिग्गज अभिनेता रवि पटवर्धन का निधन, 200 से ज्यादा फिल्मों में किया था काम

Published on: December 6, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. दिग्गज अभिनेता रवि पटवर्धन का निधन हो गया है. वे 83 साल के थे और पिछले काफी समय से दिल संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे. रवि पटवर्धन को हिंदी के साथ-साथ मराठी सिनेमा और रंगमंच में योगदान के लिए जाना जाता है. रिपोर्ट्स की मानें तो शनिवार रात से ही उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. इसके बाद उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और रविवार सुबह उनका निधन हो गया. अभिनेता को इस साल की शुरुआत में दिल का दौरा भी पड़ा था.

http://कोविड-19 टेस्ट की जांच शुल्क दरों में भारी कमी, नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू



बता दें कि फिल्मों और टीवी सीरियलों में अधिकतर दादाजी का किरदार निभाने वाले रवि पटवर्धन ने अपने करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों और 150 से ज्यादा नाटकों में काम किया था. रवि पटवर्धन का जन्म 06 सितंबर 1937 को हुआ था. वह अपने दमदार अभिनय और आकर्षित कर लेने वाले डायलॉग स्टाइल के लिए जाने जाते थे. मुख्यरूप से मराठी फिल्मों में सक्रिय रहे रवि पटवर्धन के निधन की खबर से उनके सभी चाहनेवाले दुखी हैं. सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है.

http://तमिलनाडु में महासमुंद और बलौदाबाजार जिले के बंधक 33 मजदूर मुक्त

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now