नई दिल्ली. भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव का नया गाना ‘तू लड़की है, ऑक्सीजन नहीं’ रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है. इस गाने को भोजपुरी स्टार ने हिंदी मिक्स में गाया है और कहीं से भी यह गाना भोजपुरी नहीं लग रहा. इस गाने को खेसारीलाल ने बॉलीवुड गानों के तर्ज पर बनाया है और पहली बार वह पंजाबी के गेटअप में नजर आए हैं. इस गाने में खेसारीलाल के साथ इशा शर्मा नजर आ रही हैं. स्पीड रिकॉर्ड्स भोजपुरी द्वारा यूट्यूब पर रिलीज किए गए इस गाने को लाखों बार देखा जा चुका है.
http://पारस-माहिरा का नया गाना ‘कमाल करते हो’ रिलीज, दिखी प्यार की बनती-बिगड़ती दास्तान
बता दें कि खेसारीलाल यादव इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. दरअसल, ‘लिट्टी चोखा’ से खेसारी लाल का बहुत पुराना नाता है. वे दिल्ली की सड़को पर लिट्टी चोखा बेच चुके हैं. इस फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल हैं. काजल राघवानी भी फिल्म का हिस्सा हैं. आप भी देखिए खेसारीलाल का नया गाना-
http://लाल साड़ी में दिखा मौनी रॉय का खूबसूरत अंदाज, नजरें हटा पाना मुश्किल
http://रश्मि देसाई का अब तक का सबसे बोल्ड अवतार, पिंक बिकिनी पहने पूल में करवाया फोटोशूट










