আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 21 से 30 तक, मुख्य सचिव ने की तैयारियों की समीक्षा

Published on: December 5, 2020
---Advertisement---

रायपुर. छत्तीसगढ़ की पंचम विधानसभा के नवम सत्र (शीतकालीन सत्र) का आयोजन 21 से 30 दिसम्बर 2020 तक किया जाएगा. सत्र पूर्व तैयारियों के संबंध में मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शासन के समस्त विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार) से चर्चा की. श्री जैन ने सत्र के दौरान विभागों में विधानसभा प्रकोष्ठ का गठन करने और नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा है कि शासकीय विधि विषयक कार्य (विधेयक) निर्धारित सात दिवस पूर्व विधानसभा सचिवालय को उपलब्ध करा दिए जाए और विधेयकों के संबंध में चर्चा हेतु सभी आवश्यक तैयारियां कर लिए जाए. उन्होंने लंबित आश्वासनों के उत्तर सत्र आरंभ होने के पूर्व विधानसभा को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.

http://तारक मेहता के लेखक ने की आत्महत्या, ब्लैकमेल करने का दावा


विधानसभा के पटल पर रखे जाने वाले पत्र-प्रतिवेदन-साहित्य आदि समय-सीमा मे विधानसभा को उपलब्ध कराने कहा गया है.स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण सूचना, याचिकाओं, शून्य काल की सूचनाएं, आश्वासनों, संकल्प, अपूर्ण प्रश्नों के उत्तर, विधानसभा की विभिन्न समितियों के प्रतिवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश मुख्य सचिव ने दिए हैं. उन्होंने कहा है सत्र के दौरान अपरिहार्य कारणों को छोडकर अधिनस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश स्वीकृत न किए जाएं. सत्रावधि में जब तक आवश्यक न हो तब तक प्रदेश के बाहर भ्रमण प्रस्ताव नहीं बनाए जाएं. सत्र के दौरान विधानसभा की अधिकारी दीर्घा में विभागीय अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश श्री जैन ने दिए हैं. उन्होंने कहा है जन घोषणा पत्र 2018 पर विभागों द्वारा की गई कार्रवाई की अद्यतन जानकारी तैयार किए जाए और आवश्यक होने पर विधानसभा में जानकारी उपलब्ध कराई जाए. लोक महत्व के विषयों पर अविलंब चर्चा की तैयारी के निर्देश भी श्री जैन ने दिए हैं.

http://अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, प्रेमिका के पति ने हत्या कर फेंकी थी लाश

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now