नई दिल्ली. कृषि कानूनों के खिलाफ लगातार नौंवे दिन शुक्रवार को भी किसानों का प्रदर्शन जारी है. इसी बीच सरकार के साथ शनिवार को होने वाली बैठक से पहले किसानों ने आज बड़ा ऐलान किया. उन्होंने 8 दिसंबर को भारत बंद करने का ऐलान किया है. उनका कहना है कि अब दिल्ली की बची हुई सड़कों को भी ब्लॉक करेंगे. भारतीय किसान यूनियन के महासचिव एचएस लखवाल ने कहा कि कल, हमने सरकार से कहा कि कृषि कानूनों को वापस लिया जाना चाहिए. 5 दिसंबर को देशभर में पीएम मोदी के पुतले जलाए जाएंगे.
http://स्वच्छ भारत अभियान में गड़बड़ी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना
हमने 8 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया है. अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव हन्नान मोल्लाह ने कहा कि हमें इस विरोध को आगे बढ़ाने की जरूरत है. सरकार को इस कृषि बिल को वापस लेना चाहिए. भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों को उम्मीद है कि पांच दिसंबर को पांचवें चरण की वार्ता के दौरान सरकार उनकी मांगें मान लेगी और ऐसा नहीं होने पर नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा.
http://भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 11 रनों से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त
Yesterday, we told the Government that the farm laws should be withdrawn. On 5 Dec, effigies of PM Modi will be burnt across the country. We have given a call for Bharat Bandh on December 8: Bharatiya Kisan Union (BKU-Lakhowal) General Secretary, HS Lakhowal at Singhu Border pic.twitter.com/dA1Xykds2K
— ANI (@ANI) December 4, 2020









