আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पारस-माहिरा का नया गाना ‘कमाल करते हो’ रिलीज, दिखी प्यार की बनती-बिगड़ती दास्तान

Published on: December 4, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा का नया म्यूजिक वीडियो ‘कमाल करते हो’ रिलीज हो गया है. रोमांटिक ट्रैक तो कई सारे बना दिए गए हैं, लेकिन रिलीज किया गया ये नया गाना अलग है. ये सिर्फ प्यार के परवान चढ़ने की कहानी नहीं है. इस गाने में प्यार की बनती-बिगड़ती दास्तान को दिखाया गया है. पारस और माहिरा पल में झगड़ते दिख रहे हैं तो दूसरे ही पल एक दूसरे से गहरा प्यार कर बैठते हैं. कमाल करते हो को अफसाना खान ने अपनी आवाज दी है. उनकी आवाज में ये म्यूजिक वीडियो दिल को छू देने वाला बन गया है.

http://‘आदिवासी बालाएं अनाचार की शिकार हो रही हैं, इधर राज्यमंत्री बार बालाओं के साथ ठुमके लगा रहे’



फैन्स का रिएक्शन देख भी यहीं लग रहा है कि एक बार फिर पारस-माहिरा ने बढ़िया कनेक्शन बना लिया है. गाना फैन्स को खूब पसंद आ रहा है. गाने में पारस और माहिरा के बीच की शानदार केमेस्ट्री और बॉन्डिंग की फैन्स जमकर तारीफ कर रहे हैं. बता दें कि कमाल करते हो से पहले रिंग और बारिश में भी पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा की खूबसूरत केमिस्ट्री देखने को मिली थी. दोनों ही गानों सोशल मीडिया पर लंबे समय तक ट्रेंड करते रहे थे. देखिए गाना-

http://लाल साड़ी में दिखा मौनी रॉय का खूबसूरत अंदाज, नजरें हटा पाना मुश्किल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now