আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नौकरी छोड़ने वाले IAS अफसर की सलाह, ‘पहले खरीदें वॉशिंग मशीन, फिर छोड़ें नौकरी’

Published on: October 26, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. अगर कोई आईएएस बनने के बाद नौकरी छोड़ दे तो सोचिए वह इस फैसले को लेने से पहले क्या नहीं सोचता होगा. लेकिन आईएएस अफसर कननन गोपीनाथन ने हाई-प्रोफाइल जॉब छोड़ने का फैसला किया तब उन्होंने यह नहीं सोचा होगा कि गंदे कपड़े उनकी सबसे बड़ी समस्या बन जाएंगे. कननन ने हाल ही में ट्विटर पर पोस्ट करते हुए बताया कि नौकरी छोड़ने के बाद वह किस तरह की समस्याओं का सामना कर रहे हैं. इसी के साथ उन्होंने इस बात का खुलासा भी किया कि नौकरी छोड़ने के बाद उन्हें अपने सारे कपड़े खुद ही धोने पड़े रहे हैं.

http://नगर निगम, पालिका और नगर पंचायतों में एल्डरमैन नियुक्त, आदेश जारी

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘आईएएस छोड़ने के बाद मुझे जिस चीज का सबसे ज्यादा अफसोस होता है वह यह कि हर टूर के बाद मुझे अपने कपड़े खुद ही धोने पड़ते हैं. जो कोई भी नौकरी छोड़ने के बारे में सोच रहा है वह वॉशिंग मशीन खरीदे बिना ऐसा बिलकुल न करे. मैं फिर से दोहराता हूं. जब तक आप वॉशिंग मशीन न खरीद लें तब तक नौकरी न छोड़ें.’ कननन का यह प्रैक्टिल सलाह वाला मजेदार ट्वीट देखते ही देखते वायरल हो गया. लोग उनके इस ट्वीट पर मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं.

http://चुनाव में हार के बाद रोती दिखीं टिकटॉक स्टार सोनाली, वीडियो वायरल!

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now