आज कार्तिक मास की पूर्णिमा है. आज दिन भर रोहिणी नक्षत्र होने से प्रवर्ध नाम का शुभ योग बन रहा है. इसके अलावा आज सर्वार्थ सिद्धि नाम का एक अन्य शुभ योग भी रहेगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
ॐ सूर्याय नमः 30 नवम्बर सोमवार
कार्तिक पूर्णिमा दोपहर 2:59 तक
मेष : नई योजना का श्रीगणेश हो सकेगा. व्यवसाय में उन्नति होगी. प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मेल-जोल बढ़ेगा. लाभ होगा.
वृषभ : धर्म में रुचि बढ़ेगी. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है. जायदाद संबंधी समाधान हो सकेगा.
http://धान उपार्जन चेकपोस्ट में ड्यूटी से अनुपस्थित 5 सहायक शिक्षक निलंबित
मिथुन : कार्य की प्रगति होगी. कानूनी विवादों का निपटारा हो सकेगा. व्यापार लाभदायी रहेगा. प्रवास शुभ.
कर्क : आवास की समस्या रह सकती है. विवाद से दूर रहें. अधीनस्थों से सलाह मिलेगी. संतोष, प्रसन्नता रहेगी.
सिंह : व्यापार लाभदायी रहेगा. वस्तुएं संभालकर रखें. नवीन कार्यों पर विशेष प्रयास की आवश्यकता है.
कन्या : संतान पर विशेष ध्यान देना होगा. मित्रों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी. मानसिक सुख-शांति रहेगी.
तुला : संतान के कार्यों से चिंता में वृद्धि हो सकती है. स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दबाजी न करें. क्रोध पर संयम रखें.
http://1 दिसंबर से होने जा रहे हैं ये बदलाव, आप पर होगा सीधा असर
वृश्चिक : आशाजनक आर्थिक परिणाम आएंगे. रुका पैसा प्राप्त होगा. प्रतिफल मिलेगा. योजनाएं क्रियान्वित होंगी.
धनु : व्यापार में इच्छित सफलता मिलेगी. विचारों में सकारात्मकता व आशाजनक प्रवृत्ति रखें. रुका धन मिलेगा.
मकर : अच्छे लोगों से भेंट होगी जो हितचिंतक रहेंगे. जायदाद के सौदों में लाभ होगा. बुद्धिमता की सराहना होगी.
कुंभ : व्यापार में अधिक लाभ प्राप्ति के योग हैं. पुराने संबंधों में यश की वृद्धि होगी. योजनाएं फलीभूत होंगी.
मीन : स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें. विशेष कार्य के बन जाने से हर्ष होगा. रचनात्मक कार्यों से श्रीवृद्धि होगी.
http://एक्टर राहुल रॉय को आया ब्रेन स्ट्रोक, नानावटी अस्पताल में भर्ती











