नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया ने 3 वनडे की सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम को 51 रन से हरा दिया. इसी के साथ टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. सीरीज का आखिरी मैच 2 दिसंबर को केनबरा में खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 390 रन का लक्ष्य दिया. बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम निर्धारित 50 ओवरों में 338/9 रन ही बना सकी और मेजबानों ने यह मैच 51 रनों से जीत लिया. टीम के लिए विराट कोहली (89), लोकेश राहुल (76), श्रेयस अय्यर (38), शिखर धवन (30), मयंक अग्रवाल (28) और हार्दिक पंड्या ने (28) रन बनाए.
http://मन की बात में पीएम मोदी बोले- किसानों के खत्म हुए बंधन, नए अवसर मिले
ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों में पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, जबकि जोश हेजलवुड और एडम जम्पा को 2-2 सफलता मिली. मोइसेस हेनरिक्स और ग्लेन मैक्सवेल ने 1-1 विकेट लिया. इससे ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट गंवाकर 389 रन बनाए. डेविड वॉर्नर (83), एरॉन फिंच (60), स्टीव स्मिथ (104), मार्नस लाबुशेन (70) और ग्लेन मैक्सवेल (नाबाद 63) ने रनों का अंबार लगाया. भारत के लिए मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या ने 1-1 विकेट लिया. मैच देखने पहुंचे एक भारतीय व्यक्ति ने ऑस्ट्रेलियन फैन को रिंग के साथ शादी के लिए प्रपोज किया. उसने हां भी कर दिया. इसी दौरान मैदान पर मौजूद ऑस्ट्रेलियन प्लेयर ग्लेन मैक्सवेल ताली बजाकर खुशी जताई. यह वाकया भारतीय पारी के 20वें ओवर में हुआ.
http://लव जिहाद के आरोप में पहली FIR, आरोपी की गिरफ्तारी का फरमान
Was this the riskiest play of the night? 💍
She said yes – and that's got @GMaxi_32's approval! 👏 #AUSvIND pic.twitter.com/7vM8jyJ305
— cricket.com.au (@cricketcomau) November 29, 2020











