আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

घुसपैठ की फिराक में हैं आतंकी, लोकतांत्रिक प्रक्रिया को करना चाहते हैं बाधित : सेना प्रमुख

Published on: November 28, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारतीय सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने कहा है कि देश की सीमा पर आतंकियों का खतरा मंडरा रहा है. केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में सामान्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित करने के लिए आतंकी घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे हैं. सेनाध्यक्ष ने शनिवार को कहा कि हमारी पश्चिमी सीमाओं पर चल रही स्थिति में, आतंकवाद एक गंभीर खतरा बना हुआ है और यह सभी प्रयासों के बावजूद समाप्त नहीं हो रहा है. सामान्य लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को बाधित करने के लिए जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं.

http://धान-मक्का खरीदी सहित विभिन्न मुद्दों पर जानिए मंत्री परिषद् के महत्वपूर्ण निर्णय



सेनाध्यक्ष नरवणे ने आगे कहा कि सर्दियों की शुरुआत के साथ, पास और बर्फ के स्तर में वृद्धि से पहले घुसपैठ की कोशिश की जा रही है. यह इस वजह से है कि वे दक्षिण की ओर बढ़ना शुरू कर चुके हैं और अब पूरे आईबी में निचले क्षेत्रों की सुरंगों के माध्यम से घुसपैठ करने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा है कि सभी तरह के प्रयासों के बावजूद हमारे लिए आतंकवाद एक गंभीर समस्या है.

http://धान खरीदी की तैयारी को लेकर प्रदेश सरकार समीक्षा ही करती रहेगी या फिर व्यवस्था भी सुधारी जाएगी?

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now