আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘धान खरीदी में नियमों के उल्लंघन या गड़बड़ी पाए जाने पर होगी कार्रवाई’

Published on: November 27, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने कहा है कि आगामी 01 दिसम्बर से राज्य में धान खरीदी की शुरूआत होगी. धान खरीदी में प्राथमिक सहकारी समितियों की महत्वपूर्ण भूमिका है. धान खरीदी पूरी पारदर्शिता और नियमों के दायरे में हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए. उन्होंने कहा कि धान खरीदी में सभी अधिकारी-कर्मचारी जीरो टोलरेन्स को ध्यान में रखकर काम करें. नियमों से परे कोई गड़बड़ी करने का प्रयास करेगा तो कार्रवाई होगी. कलेक्टर श्री गोयल जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 के लिए समर्थन मूल्य में धान खरीदी हेतु राजस्व, सहाकारिता, नान एवं बैंक नोडल अधिकारियों तथा समिति प्रबंधक, उपार्जन केन्द्र प्रभारी एवं कम्यूटर ऑपरेटरों की शुक्रवार को प्रशिक्षण सत्र को संबोधित कर रहे थे. यह प्रशिक्षण बसना तहसील के मंगल भवन सरायपाली, बसना और पिथौरा पिरदा शाखा से संबंधित समितियों को दिया गया.

http://राशि स्वीकृत फिर भी 9 वर्षों से भवनविहीन है आंगनबाड़ी


उन्होंने बैठक में राज्य शासन की धान खरीदी संबंधी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि अवैध धान की बिक्री समितियों में होने नहीं दी जाएगी. केवल पंजीकृत किसान निर्धारित मात्रा में ही धान की बिक्री कर पाएंगे. पहले की तरह इस साल भी 15 क्विंटल प्रति एकड़ लिमिट रखा गया है. राजस्व के साथ-साथ पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहेगा. धान खरीदी के बीच बे मौसम बारिश की भी संभावना हो सकती है इसलिए समितियां पहले से तिरपाल का इंतजाम कर लें. प्लास्टिक की पन्नी से काम नहीं चलने वाला है. किसी भी हालत में समिति स्तर पर किसान का धान भीगना नहीं चाहिए. कलेक्टर श्री गोयल कहा कि इस प्रशिक्षण को अधिकारी गंभीरता से लें. इस दौरान सजग और सतर्क भी रहें. जिले के वास्तविक किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ दिलाना है. उन्होंने कहा कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार के गड़बड़ी की लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे. खरीदी के दौरान कम्प्यूटर ऑपरेटर को भी सावधानियां बरतनी होगी.

http://ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 66 रनों से हराया, सीरीज़ में 1-0 की बढ़त



कोताही के लिए उन पर भी सीधे कार्रवाई होगी. उन्होंने बताया कि वर्तमान में 17 चेकपोस्ट के माध्यम से सतत् निगरानी की जा रही है. ऐसे मामलों में अभी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी तथा जरूरत पड़ने पर संलिप्त बिचैलिये व अधिकारी-कर्मचारियों पर एफआईआर भी किया जाएगा. उन्होंने प्रशिक्षण में अधिकारी-कर्मचारियों को कहा कि किसानों को धान बेचने के लिए पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर ही टोकन जारी करें. पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने कहा कि अब कार्रवाई एफआईआर तक सीमित नहीं होगी. अवैध धान परिवहन करते पाए गए लोगों पर कार्रवाई की जाएगी. जिले में बनाए गए चेक पोस्ट पर पुलिसकर्मी तैनात हैं. आपके सहयोग के लिए पुलिसकर्मी हमेशा तैयार है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now