नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर एक बच्चे का क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको देखकर आप भी हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे. दरअसल, सैलून में बाल कटवाने पहुंचे इस बच्चे के बाल जैसे ही नाई काटने लगता है वो रोने लगता है और जोर से चिल्लाकर बोलता है- अरे क्या कर रहे हो. पूरे बाल काट दोगे क्या. नाई उसको शांत करने के लिए उसका नाम पूछता है, जिस पर उसने कहा- मेरा नाम अनुश्रुत है और अनुश्रुत बाल नहीं कटाना चाहता. वो फिर चिल्लाता है और कहता है अरे ज्यादा बाल क्यों काट रहे, मत करो यार, अरे यार.
http://रितेश पांडे का नया रैप सॉन्ग मचा रहा धमाल, देखिए वीडियो
वीडियो में साफ तौर पर दिखता है कि नाई के बाल काटने से दुखी बच्चे के आंखों में आसू आ जाते हैं और वो कहता है- मैं तुम्हें मारूंगा. गुस्सा आ रहा है, तुम्हारे सारे बाल काट दूंगा. इस दौरान पिता उसका ध्यान भटकाने के लिए उससे परिवार के अन्य सदस्यों का नाम पूछते हैं, जो बच्चा रोते हुए बताता रहता है. सोशल मीडिया पर बच्चे की इस मासूमियत वाले वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. इसे बच्चे के पिता ने ही शेयर किया है और लिखा है कि हर माता-पिता को ऐसी मुसीबत का सामना करना ही पड़ता है.
http://कोविड अस्पताल में लगी भीषण आग, 6 की मौत
My baby Anushrut,
Every Parents is struggle pic.twitter.com/wN7B510ZwS— Anup Jiwan Petkar (@Anup20992699) November 22, 2020









