नई दिल्ली. गुजरात के राजकोट जिले में गुरुवार देर रात एक कोविड अस्पताल में भीषण आग लग गई. हादसे में 6 लोगों की झुलस कर मौत हो गई. राजकोट स्थित शिवानंद अस्पताल के आईसीयू में सबसे पहले आग लगी थी. कोविड अस्पताल होने की वजह से आईसीयू में कुल 11 मरीज भर्ती थे, जिनमें से 5 की मौत हो गई. वहीं एक अन्य मरीज की मौत हुई है. जानकारी के मुताबिक इस अस्पताल में कुल 33 मरीज भर्ती थे. आग बुझाने के लिए मौके पर कई दमकलों को भेजा गया, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका है.
http://राशिफल : कैसा होगा आपका आज का दिन, जानिए सितारों के इशारे
कई मरीज आग की ऊंची-ऊंची लपटों की वजह से झुलस गए हैं. उन्हें घायल अवस्था में दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शिवानंद अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा चुका है. अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल बाकी मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने और अन्य कार्यों पर ध्यान दिया जा रहा है. बाद में आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जाएगा. बता दें कि मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने इस घटना में जांच के आदेश दिए हैं.
http://‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ मुद्दा नहीं, यह भारत की जरूरत : पीएम मोदी









