नई दिल्ली. अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर डिएगो माराडोना का बुधवार को 60 साल की उम्र में निधन हो गया. समाचार एजेंसी एएनआई ने रॉयटर्स के हवाले से जानकारी दी है कि माराडोना का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ है. माराडोना को घर पर ही दिल का दौरा पड़ा था. दो हफ्ते पहले उन्हें दिमाग में क्लॉटिंग भी हुई थी जिसके बाद उनकी सर्जरी करनी पड़ी. बता दें कि डिएगो माराडोना ने साल 1986 में अर्जेंटीना को फुटबॉल वर्ल्ड कप जिताया था. उनके एक विवादित गोल ने इंग्लैंड को जीत से महरूम कर दिया था. गोल माराडोना के हाथ से लगकर हुआ था लेकिन रेफरी यह देख नहीं सके और नतीजा अर्जेंटीना वर्ल्ड चैंपियन बना. माराडोना का यही गोल फुटबॉल इतिहास में ‘हैंड ऑफ गॉड’ के नाम से मशहूर है.
http://कोरोना पर केंद्र की नई गाइडलाइन जारी, जानिए किन चीजों पर रहेगी पाबंदी
बता दें कि अर्जेंटीना से खेलते हुए मैराडोना ने इंटरनेशनल करियर में 91 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 34 गोल किए. उन्होंने 4 FIFA वर्ल्ड कप टूर्नामेंटों खेला, जिसमें 1986 का विश्व कप शामिल था.1986 वर्ल्ड कप में वे अर्जेंटीना के कैप्टन भी थे. वे टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किए गए थे. उन्होने गोल्डन बॉल अवॉर्ड जीता था. मैराडोना को फीफा प्लेयर ऑफ द सेंचुरी से भी नवाजा जा चुका है. उन्होंने एक बार वर्ल्ड कप गोल्डन बॉल, एक बार बेलोन डी ओर, 2 बार साउथ अमेरिकन फुटबॉलर ऑफ द ईयर, 6 बार नेशनल लीग टॉप स्कोरर अवॉर्ड जीता है.
http://बढ़ेगी इम्यूनिटी, दौड़ेगा दिमाग, जानिए पालक खाने के फायदे
Argentina soccer superstar Diego Maradona dies of heart attack: Reuters pic.twitter.com/lxkER64JMt
— ANI (@ANI) November 25, 2020











