ॐ सूर्याय नमः 24 नवम्बर मंगलवार
कार्तिक शुक्ल-दशमी रात्रि 2:42 तक
नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं. ज्योतिष विज्ञान के अनुसार कौन सा ग्रह और नक्षत्र आपकी कुंडली के कौन से घर में जा रहा है, इसके मुताबिक आपका जीवन प्रभावित होता है. ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है. आज का दिन कैसा रहेगा देखें..
मेष : योजना फलीभूत होगी. घर-परिवार की चिंता रहेगी. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. दूर से अच्छी खबर मिल सकती है.
वृष : यात्रा लाभदायक रहेगी. व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है.
http://‘3 दिन के अंदर वनाधिकार पट्टाधारी किसानों का पंजीयन न होने पर किया जाएगा धरना-प्रदर्शन’
मिथुन : भूमि व भवन आदि के कार्य मनोनुकूल रहेंगे. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. शत्रु पस्त होंगे. कार्य पूर्ण होंगे.
कर्क : स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. विचारों की स्पष्टता न होने से उलझनें रहेंगी. जोखम टालें. चिंता तथा तनाव रहेंगे.
सिंह : हताशा का अनुभव होगा. मन की बात किसी को न बताएं. संवेदनशीलता बढ़ेगी. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. अपरिचित पर विश्वास न करें.
कन्या : प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा. उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी. व्यापार ठीक चलेगा.
तुला : मेहनत का फल प्राप्त होगा. अपेक्षित कार्य समय पर पूरे होंगे. घर-बाहर पूछ-परख रहेगी. सुख के साधन जुटेंगे. कारोबारी लाभ बढ़ेगा.
http://किसी भी पीड़ित महिला के साथ नहीं होगा अन्याय : डॉ. किरणमयी नायक
वृश्चिक : दांपत्य सुखमय, व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा. शेयर मार्केट से आशातीत लाभ होगा. समय अनुकूल है. प्रसन्नता में वृद्धि होगी.
धनु : शारीरिक हानि की संभव है. दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें. बिना वजह कहासुनी हो सकती है. जोखिम व यात्रा यथासंभव टालें. धैर्य रखें.
मकर : राजकीय सहयोग से रुका काम बन सकता है. धर्म-कर्म में रुचि जागृत होगी. सत्संग का लाभ प्राप्त होगा. प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे.
कुंभ : मान-सम्मान मिलेगा. धन प्राप्ति सुगम होगी. घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी. भूले-बिसरे साथी तथा रिश्तेदारों से मुलाकात होगी.
मीन : कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी. समय की अनुकूलता का लाभ लें. कारोबारी लाभ बढ़ेगा.
http://कोरोना पर SC ने सरकारों से मांगी रिपोर्ट, कहा- दिसंबर में हालात और बदतर हो सकते हैं











