ॐ सूर्याय नमः 20 नवम्बर शुक्रवार
कार्तिक कृष्ण षष्ठी 21:30 तक
आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से आनंद नाम का शुभ योग उसके बाद श्रवण नक्षत्र होने से धूम्र नाम का अशुभ योग बन रहा है. साथ ही सर्वार्थसिद्धि और रवियोग नाम के 2 अन्य शुभ योग भी बन रहे हैं. गुरुवार की रात से ही चंद्रमा राशि बदलकर धनु से मकर में आ चुका है. शनि भी इसी राशि में स्थित है. शनि और चंद्रमा के एक ही राशि में होने का प्रभाव भी सभी राशियों पर पड़ेगा.
मेष : व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें. बेवजह विवाद हो सकता है. लाभ के अवसर आएंगे.
वृष : गुस्से पर काबू रखें. व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा. भागदौड़ रहेगी. समय पर काम नहीं होगा.
http://‘खल्लारी में फिर एक बार लोकतंत्र पर हावी हो गया राजतंत्र’
मिथुन : निवेश शुभ फल देगा. भाग्य का साथ मिलेगा. पहले किए गए प्रयास का लाभ अब मिलेगा.
कर्क : आनंद रहेगा. पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा. आय में सुगमता रहेगी. शुभ समाचार प्राप्त होंगे.
सिंह : लाभ होगा. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है.
कन्या : वस्तुएं संभालकर रखें, धनहानि की आशंका है. व्यापार ठीक चलेगा. गुस्से पर काबू रखें.
तुला : चिंता बनी रहेगी. नई समस्या आ सकती है. शारीरिक कष्ट की आशंका है, लापरवाही न करें.
http://मुख्यमंत्री ने दाई-दीदी क्लीनिक का किया शुभारंभ, यहां केवल महिला डॉक्टर करेंगी महिलाओं का इलाज
वृश्चिक : कार्य की नई योजना बनेगी. मान-सम्मान मिलेगा. उत्साह से कार्य कर पाएंगे. शारीरिक शिथिलता रहेगी.
धनु : स्वास्थ्य का ध्यान रखें. लापरवाही न करें. लाभ के अवसर आएंगे. गृहस्थ जीवन में आनंद रहेगा.
मकर : शारीरिक हानि की आशंका है. किसी के व्यवहार से दिल को ठेस पहुंच सकती है. क्रोध पर नियंत्रण रखें.
कुंभ : दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. लाभ के अवसर आएंगे. जोखिम न उठाएं. आंखों का विशेष ध्यान रखें.
मीन : प्रयास सफल रहेंगे. कार्य के प्रति उत्साह रहेगा. कुबुद्धि हावी रह सकती है, निर्णय सोम-समझकर करें.
http://बिना अनुमति अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ में धान आयात पर लगा प्रतिबंध











