आज सूर्योदय से दोपहर 2.20 तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा. इसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र दिन भर रहेगा जिससे धाता और सौम्य नाम के दो शुभ योग आज बन रहे हैं. वहीं 8.20 पर चंद्रमा राशि बदलकर धनु से मकर राशि में प्रवेश करेगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
ॐ सूर्याय नमः 19 नवम्बर गुरुवार
कार्तिक शुक्ल पंचमी 21:58:38 तक
मेष : कोर्ट-कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे. लाभ के अवसर आएंगे. धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी.
वृष : वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें. दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें. कार्यों में विलंब होगा, तनाव रहेगा.
http://कलयुगी बेटे ने केरोसीन डालकर मां को जिंदा जलाया, अस्पताल में मौत
मिथुन : बिगड़े काम बन सकते हैं. धन प्राप्ति सुगम होगी. पूछ-परख व व्यस्तता रहेगी. थकान रहेगी.
कर्क : व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी. प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. जोखिम टालें.
सिंह : खोई हुई वस्तु मिलने के योग हैं. व्यापार अच्छा चलेगा. शत्रु सक्रिय रहेंगे. जोखिम के कार्य बिलकुल न करें.
कन्या : शुभ समाचार मिलेंगे. आत्मविश्वास बढ़ेगा. लाभ होगा. चिंता तथा तनाव रहेंगे. प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी.
तुला : बड़े लाभ की संभावना है. विवाद में विजय प्राप्त होगी. कारोबार में वृद्धि होगी. नया कार्य मिल सकता है.
http://अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में पेशा कानून लागू करने सरकार प्रतिबद्ध : सिंहदेव
वृश्चिक : अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे. दूसरों से अपेक्षा न करें. चिड़चिड़ापन रहेगा. वाणी पर नियंत्रण रखें.
धनु : भावना में बहकर निर्णय न लें. कार्यभार रहेगा. लाभ होगा. स्वास्थ्य पर व्यय, कुसंगति से हानि होगी.
मकर : विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य उत्साह व लगन से कर पाएगा. धन प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे.
कुंभ : कारोबार में बड़ा लाभ हो सकता है. प्रयास सफल रहेंगे. आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं. रुके काम बनेंगे.
मीन : स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. वाणी पर नियंत्रण रखें. जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा. स्थिति अनुकूल बनेगी.











