আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

इस बैंक के ग्राहकों को झटका, नहीं निकाल पाएंगे 25000 रुपए से ज्यादा

Published on: November 17, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने निजी क्षेत्र के संकटग्रस्त लक्ष्मी विलास बैंक को मोरेटोरियम में डालकर कई तरह की पाबंदियां लगा दी हैं. बैंक के खाताधारक 16 दिसंबर तक अपने खातों से 25000 रुपए से अधिक की निकासी नहीं कर पाएंगे. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने यह जानकारी दी है. केंद्रीय बैंक ने कहा है कि मोरेटोरियम अवधि के दौरान आरबीआई से लिखित अनुमति के बगैर बैंक खाताधारक को 25 हजार से ज्यादा रकम का भुगतान नहीं कर पाएगा. सरकार ने रिजर्व बैंक की सलाह पर यह कदम उठाया है.

http://वनाधिकार पट्टाधारी किसानों का पंजीयन करने साफ्टवेयर में व्यवस्था नहीं, धान नहीं बेच पाएंगे किसान



वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि लक्ष्मी विलास बैंक पर एक महीने का मोरेटोरियम लगाया गया है. यह 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक लागू रहेगा. ये आदेश आरबीआई अधिनियम की धारा 45 के तहत लाया गया है. हालांकि कुछ खास शर्तों जैसे इलाज, उच्च शिक्षा के लिए फीस जमा करने और शादी आदि के लिए ग्राहकों को छूट दी गई है. इस छूट के अंतर्गत ग्राहक रिजर्व बैंक की अनुमति से 25 हजार रुपए से अधिक की निकासी कर सकेंगे.

http://पति को बेडरूम में बंद कर पत्नी ने 8वीं मंजिल से कूदकर की खुदकुशी, 39 दिन पहले हुई थी शादी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now