दुर्ग. डॉक्टर पति को बेडरूम में बंद कर 25 साल की नर्स पत्नी ने 8वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली. जानकारी के मुताबिक पद्मनाभपुर इलाके की आनंद विहार कॉलोनी में रविवार रात करीब 10.30 बजे महिला नर्स प्रीति देवांगन का शव बिल्डिंग के पिछले हिस्से में पड़ा मिला. डॉक्टर पति महेंद्र देवांगन को बेडरूम में बंद करके प्रीति ने बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से कूद गई. दोनों ने करीब 39 दिन पहले कोर्ट में जाकर लव मैरिज की थी. एक साल पहले दोनों का निजी अस्पताल में परिचय हुआ था. इसके बाद दोस्ती प्रेम-प्रसंग में बदल गई थी.
http://धान खरीदी से पहले समुचित तैयारियां सुनिश्चित करने मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
किसी को भी खुदकुशी के कारणों का पता नहीं है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मृतका के पति डॉक्टर महेंद्र देवांगन ने पुलिस को बताया कि रात करीब 9.30 बजे दोनों ने साथ में खाना खाया था. पत्नी उस समय स्ट्रेस में लग रही थी. खाना खाने के बाद वह बेडरूम में बिस्तर लगाने चला गया. इसी दौरान पत्नी ने कमरे का बाहर से दरवाजा बंद कर दिया. इसके बाद प्रीति को आवाज लगाई लेकिन उसने जवाब नहीं दिया. बाद पड़ोसी को आवाज देकर बुलाया. दरवाजा खुलने के बाद प्रीति की तलाश करने छत पर गए लेकिन वह नहीं दिखी. बाद बाइक लेकर कॉलोनी के गेट पर खड़े गार्ड से जानकारी लेने पहुंचे.
http://लव जिहाद पर बनेगा कानून, 5 साल तक की सजा का प्रावधान
गार्ड से बातचीत के दौरान कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने उसे बताया कि किसी महिला का शव बिल्डिंग के पिछले हिस्से में पड़ा हुआ है. जब मौके पर जाकर देखा तो लहूलुहान हालत में प्रीति पड़ी थी. उसे घायल हालत में इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने प्रीति की मौत की पुष्टि कर दी. पुलिस को महेंद्र ने यह भी बताया है कि प्रीति को पिछले कुछ दिनों से ब्लैकमेल वाले मैसेज और कॉल आ रहे थे. उसका मोबाइल डैमेज हो गया है. मोबाइल पर कुछ मैसेजेस देखे थे जिसके बारे में पूछताछ की थी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
धनुष के इस गाने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, यू-ट्यूब पर व्यूज़ एक अरब के पार https://t.co/ajO7BJPwNq
— Cg Janadesh (@CJanadesh) November 17, 2020







